IPL 2025: पंजाब किंग्स के नए कप्तान होंगे ऋषभ पंत! इन तीन वजहों से साफ हुई तस्वीर

आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने अपना रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन करके सभी को चौका दिया है।
पंजाब किंग्स के नए कप्तान होंगे ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने अपना रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन करके सभी को चौका दिया है। उन्होंने कई बड़े नामों को जाने दिया है। अब पंजाब की टीम सबसे ज्यादा पैसे के साथ मेगा ऑक्शन में बोला लगाने उतरेगी। पंजाब किंग्स की नजरें ऋषभ पंत पर रहेगी।

120 करोड़ का पर्स सभी टीमों को दिया गया था, जिसमें सभी टीमें लगभग 50-60 लेकर ऑक्शन में आएगी। वहीं पंजाब की टीम 110.5 करोड़ लेकर ऑक्शन में उतरेगी। पंजाब किंग्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसके लिए उन्होंने 9.5 करोड़ खर्च किए। शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में अपने साथ बरकरार रखा है। पंजाब किंग्स ऑक्शन में सभी टीमों को दांव खराब कर सकती है। पंजाब के पास 4 राइट टू मैच कार्ड भी बचा है। वो उसे इस्तेमाल कर सकती है।

पंजाब की टीम इस बार कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करके टीम बना सकती है। इसमें सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का आ रहा है। पंजाब किंग्स का कोच रिका पोंटिंग को बनाया गया है। पोंटिंग और ऋषभ पंत की अच्छी बनती है। ऐसे में पंजाब चाहेगी कि पंत को किसी भी हाल में अपने साथ जोडे़।

पंत को शामिल करने की 3 बड़ी वजह

  1. पंजाब के पास सबसे ज्यादा पैसा बचा हुआ है। वो पंत को 20-25 करोड़ देकर भी अपने टीम में शामिल कर सकती है।
  2. रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत का तालमेल भी एक मुख्य कारण है जो पंजाब की टीम ध्यान में रखेगी। पोंटिंग और पंत पहले दिल्ली में भी कई सालों तक साथ रह चुके हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि पोंटिंग के पहले पसंद पंत ही होंगे।
  3. पंजाब को लंबे समय से अच्छा कप्तान नहीं मिला है। ऐसे में पंजाब की टीम चाहेगी कि कोई ऐसा खिलाड़ी हो जो टीम का नेतृत्व कर सके। ऐसे में पंत से बेहतर विकल्प उनके लिए मिलना मुश्किल है।

IPL 2025 Mega Auction के लिए टीमों के पास बाकी रकम

  • 110.5 करोड़ रुपये - पंजाब किंग्स
  • 83 करोड़ रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 73 करोड़ रुपये - दिल्ली कैपिटल्स
  • 69 करोड़ रुपये - लखनऊ सुपर जायंट्स
  • 55 करोड़ रुपये - चेन्नई सुपर किंग्स
  • 51 करोड़ रुपये - कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 45 करोड़ रुपये - सनराइजर्स हैदराबाद
  • 45 करोड़ रुपये - मुंबई इंडियंस
  • 41 करोड़ रुपये - राजस्थान रॉयल्स
  • 69 करोड़ रुपये - गुजरात टाइटन्स
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com