IPL 2025 Retention: कोलकाता ने 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन, बिना RTM के उतरेगी ऑक्शन में
आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुका है। इस लिस्ट को जारी करने का अंतिम डेट 31 अक्टूबर का रखा गया था। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद से सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट जारी हो गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुका है। इस लिस्ट को जारी करने का अंतिम डेट 31 अक्टूबर का रखा गया था। 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद से सभी टीमों का रिटेंशन लिस्ट जारी हो गया। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कोलकाता ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया है, जिन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ देकर रिटेन किया है। वहीं सुनील नारायण को 12 करोड़, आंद्रे रसेल को 12 करोड़ और वरुण चक्रवर्ती को 12 करोड़ देकर रिटेन किया है। वहीं हर्षित राणा को 4 और रमनदीप को 4 करोड़ देकर अपने साथ बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें : IPL 2025: पंजाब किंग्स के नए कप्तान होंगे ऋषभ पंत! इन तीन वजहों से साफ हुई तस्वीर
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
कोलकाता ने रिटेंशन लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। श्रेयस अय्यर, मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया। कोलकाता ने रिटेंशन पर 59 करोड़ खर्च किए। वहीं कोलकाता ऑक्शन में 51 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी। आईपीएल ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए न्यूनतम राशि तय की है: पहले खिलाड़ी के लिए 18 करोड़, दूसरे के लिए 14 करोड़, तीसरे के लिए 11 करोड़, चौथे के लिए 18 करोड़ और पांचवें के लिए 14 करोड़। लेकिन टीमें इन राशि से अधिक या कम देने के लिए स्वतंत्र हैं।
KOLKATA KNIGHT RIDERS RETAINED PLAYERS…!!! pic.twitter.com/WiNBjzCERa — Johns. (@CricCrazyJohns) October 31, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन खिलाड़ियो को किया रिटेन
कोलकाता ने सुनील नारायण (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती(12 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़) और हर्षित राणा (4 करोड़) को रिटेन किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें किया रिलीज
श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा, केएस भरत , चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगक्रिश रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, जेसन रॉय, गस एटकिंसन, मुजीब उर रहमान।
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: सारे कप्तानों से आगे निकले बुमराह, रोहित, सूर्या, हार्दिक को भी पछाड़ा
