PBKS vs RCB: बेंगलुरु मारेगी बाजी या पंजाब के नाम होगा मैच? यहां देखें दोनों टीमों का रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पहला क्वालीफायर शाम 7:30 बजे से मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीम के लिए अहम है। तो चलिए देखते हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स...
- Written By: मृणाल पाठक
पीबीकेस और आरसीबी (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: जिस पल का सभी को इंतजार था आज वो खत्म होने वाला है। आज गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होने वाली है। यह मैच दिलचस्प इसलिए भी होने वाला है, क्योंकि इस सीजन में दोनों ही टीम के रिकॉर्ड काफी शानदार हैं।
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जो मुल्लांपुर के मैदान पर होगा। यह मैच जितना आरसीबी के लिए अहम है, उतना ही पंजाब के लिए भी, क्योंकि ये मैच जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। तो चलिए देखते हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड…
RCB का क्वालीफायर-1 में रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल के इतिहास में एक बार भी क्वालीफायर-1 नहीं खेला है। हालांकि, दो बार टीम ने क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है और दोनों ही मुकाबलों में आरसीबी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
PBKS का क्वालिफायर-1 में रिकॉर्ड
वहीं, पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास में एक बार क्वालीफायर-1 खेला है। 2014 में टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था, जहां केकेआर हारी थी। इस लिहाज से क्वालिफायर-1 में टीम का जीत प्रतिशत 100 है, जो आरसीबी को डराने के लिए काफी है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में जब भी आरसीबी और पंजाब किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने आई है तो मुकाबला काफी रोमांचक हुआ है। दोनों ही टीम शानदार टक्कर देती है। यही वजह है कि हेड टू हेड के लिहाज से दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिला है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें पंजाब ने 18 मैच जीतकर मामूली बढ़त हासिल की है, जबकि आरसीबी ने 17 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले 5 मैचों में बेंगलुरु ने पंजाब को 4 बार हराया है।
बेंगलुरु की फाइनल में एंट्री पक्की, RCB के इस रिकॉर्ड ने की पंजाब किंग्स की हवा टाइट!
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फिल साल्ट, विराट कोहली, टिम सीफर्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल।
पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक/युजवेंद्र चहल
