-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Punjab Kings Vs Royal Challengers Bengaluru Mullanpur Weather Update
बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें आज कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम
- Written By: मृणाल पाठक
PBKS vs RCB: पंजाब और आरसीबी के पास ट्रॉफी के करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है। लेकिन, अब सवाल ये भी है कि क्या इस मुकाबले पर बारिश का काला साया है?

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुल्लांपुर मौसम अपडेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 का आज 29 मई को पहला क्वालीफायर मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाना है। जहां, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होने वाली है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी।
पंजाब और आरसीबी के पास ट्रॉफी के करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है। लेकिन, अब सवाल ये भी है कि क्या इस मुकाबले पर बारिश का काला साया है? क्योंकि इससे पहले लीग स्टेज में दोनों टीमों के मैच एक-एक बार बारिश के कारण धुल चुके हैं।
नहीं है क्वालीफायर मैच के लिए रिजर्व डे
सबसे बड़ी बात ये है कि आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के पहले तीन मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण मेगा इवेंट को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। जिसके कारण प्लेऑफ और फाइनल मैच आगे बढ़ गए और आयोजन स्थल भी बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए 4 जून को रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन एलिमिनेटर, क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। हालांकि, अगर बारिश होती है तो इसका फायदा पंजाब को मिलने वाला है।
बारिश का किस टीम को होगा फायदा?
पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट टेबल में टॉप पर जगह बनाई। वहीं, आरसीबी ने लीग स्टेज का आखिरी मैच लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट से जीतकर 19 पॉइंट पर पहुंच गई। लेकिन पंजाब के रनरेट को मात देने में कामयाब नहीं रही। ऐसे में अगर क्वालीफायर-1 में बारिश होती है तो यह पंजाब के लिए वरदान साबित होगी और टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
IPL 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव ने की ‘रिटायरमेंट पोस्ट’, फैंस के उड़े होश; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?
वहीं, 29 मई को मुल्लांपुर के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, आज मोहाली में बादल छाए रहेंगे, जिससे फैंस को गर्मी से राहत मिलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Ipl 2025 punjab kings vs royal challengers bengaluru mullanpur weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन का First AC बना ‘हनीमून सुइट’, वीडियो वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, टिकट चेकर सस्पेंड
Jul 09, 2026 | 05:17 PMOpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
Jul 09, 2026 | 05:13 PMदिल्ली में बारिश का कहर: लबालब सड़कें और पानी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखिए
Jul 09, 2026 | 05:10 PMNEET के बाद UGC-NET पेपर लीक का दावा, 2.5 लाख में बिके प्रश्नपत्र, 90 सवाल मिले हूबहू
Jul 09, 2026 | 05:02 PMजीतू पटवारी के भाई को इंदौर पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
Jul 09, 2026 | 04:59 PMराम मंदिर चंदा चोरी पर क्यों चुप है राहुल गांधी? हुसैन दलवई ने बताई वजह, सीएम फडणवीस को भी घेरा
Jul 09, 2026 | 04:51 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर बड़ा दावा: नागपुर की एस्ट्रोलॉजर वसुंधरा बोलीं- 2028 तक सामने आ जाएगा लूट का पूरा सच
Jul 09, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














