Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: क्वालीफायर और एलिमिनेटर से पहले पंजाब पुलिस की मॉकड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

पंजाब पुलिस ने IPL 2025 के क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैचों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मॉकड्रिल की रिहर्सल की गई है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 28, 2025 | 07:45 PM

पंजाब पुलिस (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला पंजाब के मुल्लांपुर में 29 और 30 मई को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए हैं। पंजाब पुलिस ने भरोसा जताया कि इस मुकाबले से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली गई है।

पंजाब पुलिस ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न सैन्य तनाव के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के चलते टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था, जिसके कारण आईपीएल के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब पहला क्वालीफायर गुरुवार को और एलिमिनेटर शुक्रवार को पंजाब के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। अहमदाबाद में दूसरा क्वालीफायर 1 जून और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान

JEE Main Result: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का जलवा, 300 से अधिक ने पहले ही अटैंप्ट में पास की परीक्षा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया 2400 करोड़ का घोटाला? नवजोत कौर के राजा वारिंग पर सनसनीखेज आरोपों से हड़कंप

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ

पंजाब पुलिस ने क्या कहा?

पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि मुल्लांपुर में कल और परसों दो अत्यंत महत्वपूर्ण मैचों का आयोजन हो रहा है, एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर। देशभर से दर्शक इन मुकाबलों को देखने आ रहे हैं और उनमें भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

IPL 2025 के प्लेऑफ में 4 टीमों से बाहर रहेंगे ये 8 खिलाड़ी, जानिए कौन है इनका रिप्लेसमेंट

उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का पूरी तरह से आकलन किया गया है। सुरक्षा के लिए लगभग 65 वरिष्ठ अधिकारी और 2,500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो और सुरक्षा के सभी उपाय पूर्णत: लागू रहें।

मॉकड्रिल का रिहर्सल करवाया गया

डीजीपी ने यह भी बताया कि सुरक्षा तैयारियों के तहत मॉक ड्रिल्स की रिहर्सल भी की गई है। कल एक मॉकड्रिल की गई थी और आज भी पुलिस बल द्वारा अभ्यास किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार रहें।”

Ipl 2025 punjab police high alert security drill qualifier eliminator

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 07:43 PM

Topics:  

  • IPL
  • Punjab
  • Punjab Kings

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.