JEE Main Result: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों का जलवा, 300 से अधिक ने पहले ही अटैंप्ट में पास की परीक्षा
Punjab News: पंजाब में इस साल सरकारी स्कूलों के 305 स्टूडेंट्स ने JEE मेन्स 2026 के अपने पहले ही अटेम्प्ट में क्वालिफाई किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 63 फीसदी ज्यादा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Punjab Education News: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब JoSAA काउंसलिंग 2026 के लिए पात्र होंगे। वहीं, जो छात्र अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रदर्शन सुधारने के लिए सेशन 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
पंजाब के सरकारी स्कूलों का बढ़ता दबदबा
पंजाब सरकार ने जेईई मेन 2026 को लेकर बड़ी उपलब्धि साझा की है। राज्य के 300 से अधिक सरकारी स्कूलों के कुल 305 विद्यार्थियों ने पहले ही प्रयास में परीक्षा क्वालिफाई की है। पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने बताया कि यह संख्या पिछले वर्ष के 187 सफल छात्रों की तुलना में लगभग 63 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इसे राज्य के स्कूल शिक्षा तंत्र के लिए एक “डिफाइनिंग मोमेंट” बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी विधानसभा श्री आनंदपुर साहिब से पांच विद्यार्थियों ने भी यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है।
JEE Advanced के लिए स्पेशल कैंप
शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि जेईई मेन सेशन 1 पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन सप्ताह का विशेष रेजिडेंशियल ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि वे JEE Advanced की बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पंजाब की ‘सिख्या क्रांति’ पहल की सफलता का प्रमाण है और सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
यह भी पढ़ें- बच के रहना रे बाबा! कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे इन फर्जी यूनिवर्सिटी में एडमिशन? UGC ने जारी की पूरी लिस्ट
साधारण परिवारों से उभरती प्रतिभाएं
अमृतसर के School of Eminence के कक्षा 12 (नॉन-मेडिकल) के छात्र भविष्य ने 98.182 पर्सेंटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके पिता मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं और उनकी मां दर्जी का काम करती हैं। यह सफलता दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से साधारण परिवारों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
