पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने किया 2400 करोड़ का घोटाला? नवजोत कौर के राजा वारिंग पर सनसनीखेज आरोपों से हड़कंप
Navjot kaur Sidhu Attack Congress: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर पार्टी से निष्कासित की गईं नवजोत कौर सिद्धू ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नवजोत कौर (Image- Social Media)
Punjab Politics: कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद से नवजोत कौर सिद्धू लगातार पार्टी के खिलाफ हमलावर बनी हुई हैं। खासकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वारिंग पर उनकी आरोपों की झड़ी लगी हुई है। नवजोत कौर ने राजा वारिंग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से खुली चुनौती दी है।
नवजोत कौर ने राजा वारिंग से पूछा कि उन्होंने 100 एकड़ ज़मीन कैसे खरीदी, और यह भी आरोप लगाया कि वह राजस्थान से जुड़े पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मिलकर 2400 करोड़ रुपये का घोटाला कर चुके हैं। उन्होंने राजा वारिंग को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि वे कोर्ट में जवाब देने और जेल जाने के लिए तैयार रहें।
क्या कहा नवजोत कौर ने?
नवजोत कौर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “राजा वारिंग, आप पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कांग्रेस से जुड़े पंजाब के युवाओं को भी नहीं बख्शा और सदस्यता शुल्क मात्र 75 रुपये कर दिया। क्या आप बता सकते हैं कि आपने कितने युवाओं को नौकरी दिलाई? क्या युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को इकट्ठा करने, रैलियां आयोजित करने और आपके लिए नारे लगाने के लिए किया जाना है? आप पंजाब के युवाओं से वसूले गए 7.5 करोड़ रुपये कैसे खर्च करेंगे?”
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
इसके अलावा, एक और पोस्ट में नवजोत कौर ने राजा वारिंग को चुनौती देते हुए कहा कि वह अदालत में आकर यह बताएं कि उन्होंने ज़िरकपुर में 100 एकड़ ज़मीन कैसे खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी लूटी हुई कमाई से सिर्फ 40 एकड़ ज़मीन खरीदी और बाकी 60 एकड़ फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लेकर मासूम लोगों से अवैध रूप से छीनी। नवजोत कौर ने कहा, “राजस्थान के पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ मिलकर आपने 2400 करोड़ का घोटाला किया है! अदालत में जवाब दीजिए और जेल जाने के लिए तैयार रहिए।”
राहुल गांधी पर बोला हमला
नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया और उन्हें ‘जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ’ बताया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति’ करार दिया। इस बयान को उनके भा.ज.पा. के प्रति झुकाव के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अमृतसर पूर्व सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में ओवैसी ने उड़ाई तेजस्वी की नींद! अख्तरुल ईमान ने किया ऐसा ऐलान…जिससे बीजेपी का काम हो जाएगा आसान
नवजोत कौर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए, आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आठ महीनों तक मिलने का समय नहीं दिया, जबकि वह राहुल गांधी को बताना चाहती थीं कि उनके नियुक्त पदाधिकारी पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। नवजोत कौर ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में टिकटों की बिक्री हो चुकी है और पार्टी में ‘भ्रष्ट समूह’ सक्रिय हैं।
