‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
CSK के सीईओ ने पुष्टि करते हुए कहा कि एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे। टीम ने ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को साइन कर संतुलन बनाया और संजू सैमसन समेत चार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रखे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
CSK CEO opens up on MS Dhoni Rertirement: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट कर दिया है कि टीम के महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीज़न में खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे। विश्वनाथन ने रिपोर्टरों के सवाल पर दो टूक कहा, “वह खेलेंगे, वह खेलेंगे।” इस बयान के साथ ही धोनी के संभावित संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।
धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही CSK का चेहरा रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच खिताब जीते, जो लीग इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं। हालांकि IPL 2024 से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़कर यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी, लेकिन बतौर खिलाड़ी उनका योगदान अब भी टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
CSK का पिछला सीजन रहा था निराशाजनक
पिछला सीज़न CSK के लिए निराशाजनक रहा। टीम 14 में से केवल चार मुकाबले जीत सकी और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। यह लगातार दूसरा साल था जब चेन्नई प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। ऐसे में IPL 2026 के लिए टीम ने बड़े बदलाव किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
फ्रेंचाइजी ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया, जिसमें सैम करन भी शामिल रहे। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को टीम में शामिल कर CSK ने भविष्य की तैयारी के संकेत दिए हैं। अब टीम में धोनी, सैमसन, उर्विल पटेल और कार्तिक समेत चार विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं।
ऑक्शन में सीएसके ने 9 खिलाड़ियों को जोड़ा अपने साथ
अबू धाबी में हुए IPL 2026 ऑक्शन में CSK ने राहुल चाहर, अकील होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, जैक फॉल्क्स, अमन खान, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर सहित नौ खिलाड़ियों को साइन किया। खास बात यह रही कि अनकैप्ड खिलाड़ियों कार्तिक और प्रशांत पर 14.2 करोड़ रुपये प्रति खिलाड़ी खर्च किए गए।
यह भी पढ़ें: Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया
हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी संकेत दिया कि टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए संतुलन बना रही है। उन्होंने कहा कि किसी समय धोनी आगे बढ़ेंगे, इसलिए बदलाव जरूरी है। फिलहाल, एक बात साफ हैIPL 2026 में “थाला” एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे।
