- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Punjab Kings And Delhi Capitals Match Will Replayed On 24 May In Jaipur
क्या दोबारा खेला जाएगा पंजाब-दिल्ली के बीच मैच? रद्द मुकाबले पर आ गया BCCI का फैसला
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच के दोबारा मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अब 24 मई को खेला जाएगा। हालांकि, पहले ये मैच धर्मशाला में हो रहा था, लेकिन अब ये 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Written By: मृणाल पाठक

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (सोर्स- एक्स)
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का बाद आईपीएल के दोबारा शुरू होने की खबरें आने लगी थी। ऐसे में बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू होगा। इस लीग का फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा।
हालांकि, फैंस के मन में ये सवाल है कि 8 मई को रद्द हुए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला दोबारा खेला जाएगा या नहीं? तो इस पर भी बीसीसीआई ने फैसला ले लिया है। दोनों टीमों के बीच दोबारा मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अब 24 मई को खेला जाएगा। हालांकि, पहले ये मैच धर्मशाला में हो रहा था, लेकिन अब ये 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
PBKS vs DC MATCH WILL HAPPEN ON MAY 24th AT JAIPUR….!!! 🏆 pic.twitter.com/SEVk4IbSjK — Johns. (@CricCrazyJohns) May 12, 2025
गौरतलब है कि धर्मशाला में मैच रोके जाने से पहले पंजाब की टीम ने 10.2 ओवर तक बल्लेबाजी की थी और एक विकेट पर 122 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े थे। लेकिन अब उन्हें फिर से शुरुआत करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
किसकी इतनी हिम्मत…? टीम इंडिया को मिली धमकी, पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को किया मजबूर!
IPL 2025 में बचे हुए मुकाबलों का नया शेड्यूल
- 17 मई, 7:30 PM, शनिवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु
- 18 मई, 3:30 PM, रविवार- रास्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, जयपुर
- 18 मई, 7:30 PM, रविवार- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली
- 19 मई, 7:30 PM, सोमवार- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइडर्स हैदराबाद, लखनऊ
- 20 मई, 7:30 PM, मंगलवार- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली
- 21 मई, 7:30 PM, बुधवार- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई
- 22 मई, 7:30 PM, गुरुवार- गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद
- 23 मई, 7:30 PM, शुक्रवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु
- 24 मई, 7:30 PM, शनिवार- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर
- 25 मई, 3:30 PM, रविवार- गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद
- 25 मई, 7:30 PM, रविवार- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली
- 26 मई, 7:30 PM, सोमवार- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर
- 27 मई, 7:30 PM, मंगलवार- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
- 29 मई, गुरुवार, 7:30 PM- क्वालीफायर 1
- 30 मई, शुक्रवार, 7:30 PM- एलिमिनेटर
- 1 जून, रविवार, 7:30 PM, क्वालीफायर 2
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया था और आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया था। लेकिन अब सीजफायर के बाद बीसीसीआई ने लीग को दोबारा शुरू करने के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
Ipl 2025 punjab kings and delhi capitals match will replayed on 24 may in jaipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM











