Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूर्या का जलवा बरकरार, बुमराह ने पकड़ी रफ्तार…ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में हुआ बड़ा फेरबदल

मुंबई और दिल्ली के बीच हुए मैच के बाद आईपीएल के ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में फेरबदल हुआ। मुंबई के दो स्टार खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाते हुए खास कमाल कर दिया है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 22, 2025 | 08:18 AM

जसप्रित बुमरा और सूर्यकुमार यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीते बुधवार को खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। जिसके बाद आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमें अब फाइनल हो गई हैं। हालांकि, अब ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव देखने मिला है।

मुंबई और दिल्ली के बीच हुए मैच के बाद आईपीएल के ऑरेंज कैप की लिस्ट में फेरबदल हुआ। MI के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टॉप-3 में आ गए हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सूर्या के नाम फिलहाल 13 मैचों में 583 रन हैं। सूर्या ने DC के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी के नाम 14 मैचों में 559 रन हैं और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। RR का अभियान खत्म हो गया है। वहीं, DC के केएल राहुल मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 504 रन बनाए हैं। राहुल ने MI vs DC मैच में 6 गेंदों पर 11 रन बनाए। उन्होंने जोस बटलर को सातवें स्थान पर धकेल दिया है। गुजरात टाइटंस का हिस्सा बटलर ने 12 मैचों में 500 रन बनाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

विराट से भी पतले हो गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस सेशन का VIDEO हुआ वायरल, देखें ‘हिटमैन’ का नया अवतार

कंगारुओं ने निकाली बैजबॉल की हवा…सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को दी शिकस्त, 4-1 से एशेज किया अपने नाम

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें, जानें स्क्वाड, शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

ऑरेंज कैप लिस्ट

प्लेयर मैच रन औसत
साई सुदर्शन 12 617 56.09
शुभमन गिल 12 601 60.10
सूर्यकुमार यादव 13 583 72.87
यशस्वी जायसवाल 14 559 43.00
विराट कोहली 11 505 63.12
केएल राहुल 12 504 56.00
जोस बटलर 12 500 71.42
प्रभसिमरन सिंह 12 458 38.16
निकोलस पूरन 12 455 41.36
मिचेल मार्श 11 443 40.27

इसके अलावा, पर्पल कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है। वह अब छठे स्थान पर आ गए हैं। बुमराह टॉप-15 से भी बाहर हो गए थे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके थे। उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 12 रन दिए।

पर्पल कैप की लिस्ट

प्लेयर मैच विकेट औसत
प्रसिद्ध कृष्णा 12 21 17.57
नूर अहमद 12 20 17.25
ट्रेंट बोल्ट 12 19 20.36
जोश हेजलवुड 10 18 17.27
वरुण चक्रवर्ती 12 17 19.35
जसप्रीत बुमराह 9 16 14.12
अर्शदीप सिंह 12 16 21.93
वैभव अरोड़ा 11 16 24.43
साई किशोर 12 15 19.60
हर्षल पटेल 11 15 24.66
मोहम्मद सिराज 12 15 27.06
हर्षित राणा 11 15 27.20

वहीं, MI के ट्रेंट बोल्ट भी एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। बोल्ट ने DC के खिलाफ चार ओवर में 29 रन दिए और एक विकेट लिया। पर्पल कैप फिलहाल GT के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। उन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

‘थैंक्यू मुंबई…!’, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद MI ने वानखेड़े में दर्शकों का कुछ इस तरह किया अभिवादन

प्लेऑफ में पहुंची ये 4 टीमें

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए चारों टीमें तय हो गई है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई है। अब इस टीमों के बीच लड़ाई टेबल में पहले दो पायदान पर रहने की होगी।

Ipl 2025 orange cap purple cap updated list suryakumar bumrah rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 08:18 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • Jasprit Bumrah
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.