'थैंक्यू मुंबई...!', प्लेऑफ में पहुंचने के बाद MI ने वानखेड़े में दर्शकों का कुछ इस तरह किया अभिवादन

इस मैच के दौरान मुंबई का वानखड़े दर्शकों की मौजूदगी के साथ खचाखच भरा हुआ था। मैच समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का कुछ अलग अंदाज में शुक्रिया अदा किया।
MI के खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों से कहा- थैंक्यू मुंबई
MI के खिलाड़ियों ने दर्शकों से कहा 'थैंक्यू मुंबई' (फोटो- @mipaltan)
Published on
Updated on

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में 59 रन के अंतर से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने 180 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में DC 18.2 ओवर में महज 121 रन बना सकी।

इस हिसाब से MI ने ये मुकाबला 59 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए 73 रन की अहम पारी खेली। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाडियों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

MI ने दर्शकों को कहा- Thank You Mumbai

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने मुंबई इंडियंस का भरपूर साथ दिया। वानखेड़े में दर्शकों ने उनकी टीम MI का फुल सपोर्ट किया। मुंबई की हर बाउंड्री पर दर्शकों ने खूब शोर मचाया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अपने अंदाज में दर्शकों को शुक्रिया कहा। मैच समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी मैदान पर दर्शकों का अभिवादन करने निकले। इस दौरान MI के खिलाड़ियों ने हाथ में एक बड़ा सा बैनर पकड़ा हुआ था। खिलाड़ी अपने हाथ में इस बैनर को लिए मैदान में चारों तरफ घूमें। इस बैनर पर बड़े अक्षरों में 'Thnak You Mumbai' लिखा हुआ था। दर्शकों ने भी मुंबई के इस अभिवादन को सहर्ष स्वीकार किया।

सूर्यकुमार यादव और नमन धीर की जीत में अहम भूमिका

मुंबई की लड़खड़ाती हुई पारी को सूर्यकुमार यादव ने बखूबी संभाला। अंत में उन्हें नमन धीर का साथ मिला। इन दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 180 रन तक  पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 73 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने अंत में 300 की स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाए।

मुंबई की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए आज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटरन ने 3-3 विकेट लिए। ये ही कारण था कि दिल्ली की टीम 121 रन में ऑलआउट हो गई। इसके अलावा ट्रेट बोल्ट, दीपर चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। IPL 2025 में DC की कहानी खत्म, मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराकर प्लेआफ में बनाई जगह

दिल्ली प्लेऑफ से हुई बाहर

मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दिल्ली को इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। ये मैच दिल्ली और पंजाब दोनों के लिए महज औपचारिकता मात्र होगा। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भी लीग चरण में अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को खेलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com