एमएस धोनी (सोर्स- CSK-एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का अंत नहीं होगा। इस टूर्नामेंट के खत्म होते ही, दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल का आगाज हो जाएगा। जहां वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लंबे-लंबे शॉट्स लगाते देखने वाले हैं, खासकर महेंद्र सिंद धानी को, जिनकी केवल एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। ऐसे में इस आईपीएल में वह अपने नए बल्ले के साथ धमाल मचाने वाले हैं।
आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाला है, हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ 23 मार्च को खेलेगी। जिसके लिए धानी की टीम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में धोनी के बल्ले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है।
New Blade, Same power!🦁💥#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/V2el9liRVq — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 1, 2025
दरअसल, धोनी जिस बल्ले से प्रैक्टिस कर रहे थे, उस पर एक खास स्टीकर लगा हुआ था। ये उस कंपनी का स्टीकर है, जिसके मालिक सोमी कोहली हैं। ये बात तो सभी को पता है कि धोनी अपने दोस्तो के लिए और खासकर उन लोगों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं जिन्होंने उनके शुरुआती करियर में उनका साथ दिया, सोमी कोहली भी उन्हीं में से एक हैं।
इससे पहले भी धोनी को ऐसा करते हुए देखा गया है। 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान धोनी ने बीट ऑल स्पोर्ट्स (BAS) कंपनी का लोगो अपने बैट पर लगाया था। ये वो ही कंपनी है जो धोनी को पहली स्पॉन्सरशिप दी थी। यह लोगो लगाने के लिए धोनी ने कंपनी से एक भी रुपये नहीं लिए थे। जिसका खुलाया खुद BAS कंपनी के मालिक सोमी कोहली ने ही किया है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि CSK ने IPL 2025 मेगा नीलामी से पहले धोनी को सिर्फ 4 करोड़ में रिटेन किया। वह इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई के लिए खेलने वाले हैं। हाल के सालों में धोनी मुख्य रूप से आखिरी कुछ ओवरों में खेले हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि वे बैटिंग लाइनअप में बड़ी भूमिका निभाएंगे। CSK ने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मथेशा पथिराना और धोनी को रिटेन किया है।