जग जाहिर हुई हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की तनातनी, प्रिंस ने नहीं दिया पूर्व कप्तान को भाव! देखें VIDEO
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे हैं, लेकिन हाल ही में आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
- Written By: मृणाल पाठक
शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से टीम का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अब केवल सपना ही रह गया। इस मैच में मुंबई ने 20 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, चर्चा का विषय हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल की तनातनी रही।
एलिमिनेटर मैच में हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच दो ऐसे मौके आए, जब दोनों को देखकर ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। टॉस के दौरान गिल ने हार्दिक से हाथ नहीं मिलाया। वहीं, जब गिल एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो पांड्या ने काफी आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने गिल को नजरअंदाज किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल दोनों ही भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे हैं, लेकिन हाल ही में आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे ऐसा लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। एक बार नहीं, बल्कि दो बार लड़ाई देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
Gill refused to shake hands with Hardik Pandya.😭😭 pic.twitter.com/DNlwykaIWU — ` (@Ro45Aryan) May 30, 2025
सबसे पहले मैच में टॉस के दौरान जब हार्दिक गिल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो गिल ने हार्दिक का हाथ अनदेखा किया और बिना हाथ मिलाए ही आगे बढ़ गए। ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने जानबूझकर हार्दिक को अनदेखा किया हो। लोगों ने उनके इस वीडियो क्लिप को वायरल कर दिया और लिखा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गड़बड़ है। फैंस इसे “अहंकार का टकराव” या “कलह” कहने लगे।
Shubman gill involved in ego war with Hardik Pandya 🤪 Hardik tried to shake his hands but Shubman didn’t because of his fragile ego that too in front of the one who made his t20 career. pic.twitter.com/MletxWmTyu — Crasher🤴🏾 (@lmao_crx3r) May 30, 2025
इसके बाद जब गिल बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उनका विकेट गिरा तो हार्दिक ने जिस तरह से आक्रामक जश्न मनाया वो देखने लायक था। हार्दिक गिल के सामने जोरदार जश्न मनाते नजर आए। लोगों ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि क्या हार्दिक का जश्न सिर्फ विकेट लेने की खुशी थी या इसमें गिल के प्रति कोई नाराजगी भी शामिल थी। इन दोनों कारणों से यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या वाकई गिल और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं।
RCB को जीत पर टिका पति का भविष्य! महिला फैन ने अपने Husband को दे बड़ी धमकी- देखें VIDEO
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है। 5 मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। भारतीय टीम 4 अगस्त को दौरे का समापन करेगी।
