-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Female Fan Threatens Divorce To Husband If Team Loses Ipl 2025 Final
RCB को जीत पर टिका पति का भविष्य! महिला फैन ने अपने Husband को दी बड़ी धमकी- देखें VIDEO
- Written By: मृणाल पाठक
RCB आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है। इसी बीच अब एक महिला फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने आरसीबी के न जीतने पर अपने पति को तलाक देने की धमकी दी है।

विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। लीग के केवल अब आखिरी 2 मैच बचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद आरसीबी फैंस का उत्साह देखने लायक है। आरसीबी की टीम 9 साल बाद आईपीएल फाइनल खेलने जा रही है। ऐसे में टीम एक फैन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दरअसल, आरसीबी फैंस को सबसे लॉयल फैंस माना जाता है। भले ही टीम ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीता है, लेकिन फैंस में कोई कमी नहीं आई है। इसी बीच अब एक महिला फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने आरसीबी के न जीतने पर अपने पति को तलाक देने की धमकी दी है।
29 मई 2025 को मुलनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-1 मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले आरसीबी ने अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ में खेला था। इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक महिला फैन ने अनोखा पोस्टर लहराया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
पोस्टर पर लिखा संदेश इतना अनोखा था कि यह तुरंत कैमरों की नजर में आया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्टर का वीडियो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुका है और फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस पोस्टर पर लिखा है, ‘अगर आरसीबी फाइनल नहीं जीतती है तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।’ इस अनोखे और बोल्ड बयान ने क्रिकेट फैंस के बीच हंसी, हैरानी और बहस का माहौल बना दिया है। आरसीबी के फैंस हमेशा से ही अपने जोश और जुनून के लिए मशहूर रहे हैं। इस महिला फैन का पोस्टर भी उनके जुनून की मिसाल है।
वहीं, कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सवाल उठाया कि क्रिकेट के फैसलों को निजी रिश्तों से जोड़ना कहां तक उचित है। आरसीबी की टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है। उसने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते और 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आरसीबी अब 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में खेलेगी। उसका सामना क्वालीफायर-2 (मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स) के विजेता से होगा।
Rcb female fan threatens divorce to husband if team loses ipl 2025 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














