-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Kkr Vs Lsg Nicholas Pooran Hit 24 Runs By Boundaries Against Andre Russell
6,4,4,6,4,6…हमवतन रसेल को रिमांड पर ले लिए निकोलस पूरन, तूफानी छक्कों और झन्नाटेदार चौकों में किया डील
- Written By: मृणाल पाठक
निकोलस पूरन IPL में धमाल मचा रहे हैं। वे ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। उन्होंने इस सीजन में 288 रन बनाए हैं। अब तक की उनकी पारियों पर नजर डालें तो पूरन ने 5 मैचों में गेंदबाजों की धुनाई करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल (सोर्स- एक्स)
KKR vs LSG, Nicholas Pooran: आईपीएल 2025 में आज 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। जहां, केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन ये फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ और लखनऊ के बल्लेबाजों ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। खासकर एलएसजी के निकोलस पूरन, जो अपनी ताबड़तोड़ पारी की वजह से इस साल के आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं।
केकेआर के खिलाफ भी निकोलस पूरन का कुछ ऐसा ही कमाल देखने मिला है। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 21 गेंदों में ही अपना अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, इस मैच में उन्होंने केकेआर के स्टार गेंदबाज आंद्रे रसेल की जमकर धुनाई की है। उनके द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में पूरन ने जमकर उनकी खटिया खड़ी की। रसेल के ओवर में पूरन ने छक्के-चौकों की बरसात करते हुए 24 रन बनाए।
निकोलस पूरन आईपीएल 2025 में धमाल मचा रहे हैं। वह औरेंज कैप होल्डर भी है। इस सीजन में उनके 288 रन हो गए हैं। अब तक की पारी को देखें तो पूरन ने 5 मैचों में गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। लखनऊ के वह उपकप्तान होने का पूरा फर्ज निभा रहे हैं। अगर वह क्रीज पर टीक जाते हैं तो यकीनन टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
NICHOLAS POORAN SCORED 87* RUNS IN JUST 36 BALLS 🤯 1,1,0,1,4,4,0,1,6,1LB,2,0,0,6,0,6,6,0,1,6,6,1,0,1LB,4,0,4,6,4,6,4,1,4,0,1,1 #KKRvsLSG pic.twitter.com/QZdhnRcf4E — Virender Singh (@Virende72717973) April 8, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ये निर्णय कोलकाता के लिए नहीं, लखनऊ के लिए सही साबित हुआ। एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम और मिचेल मार्श ने दमदार खेल दिखाया। जहां मारक्रम 28 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन बनाए।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उसके बाद क्रीज पर आए निकोलस पूरन ने तो केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 36 गेंदों में 87 रन बनाकर लखनऊ का स्कोर 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। वहीं कोलकाता के लिए केवल हर्षित राणा ने दो विकेट लिए, जबकि एक विकेट रसेल के खाते में आए। अब केकेआर को जीत के लिए 20 ओवर में 239 रन बनाने होंगे।
Ipl 2025 kkr vs lsg nicholas pooran hit 24 runs by boundaries against andre russell
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PM50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PMरावण के किरदार का दबाव महसूस कर रहे हैं यश, NTR और अरविंद त्रिवेदी को लेकर कही बड़ी बात
Jul 27, 2026 | 02:46 PM‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
Jul 27, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM














