Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Commonwealth Games 2026: भारत के राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में 289 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। जीत के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।
cwg 2026 muthupandi raja wins silver medal in weightlifting
राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर (सौजन्य-IANS)
Updated on

Commonwealth Games Raja Muthupandi Silver Medal: स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत नए मकाम को छूता चला जा रहा है। भारत के झोली में एक और पदक जुड़ गया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के बाद राजा मुथुपांडी ने भी देश का नाम रौशन किया है। राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर मुथुपांडी राजा ने अपनी खुशी का इजहार कियास लेकिन गोल्ड मेडल न जीत पाने की थोड़ी निराशा भी रही। उन्होंने कहा, "मैंने गोल्ड जीतने लायक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और ट्रेनिंग के दौरान मेरे प्रदर्शन की तुलना में यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। फिर भी, मैं सिल्वर मेडल जीतकर खुश हूं।"

राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर मेडल

स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

राजा मुथुपांडी ने कहा कि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स की पूरी यात्रा में मेरा समर्थन करने और मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन और अपने कोच विजय शर्मा का धन्यवाद करना चाहता हूं।

अपने प्रदर्शन से थोड़े निराश रहे राजा मुथुपांडी

पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी ने भले ही गोल्ड नहीं जीता लेकिन अपने भविष्य में आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए एक अच्छा अनुभव प्राप्त किया। भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने कहा, कि "मैं निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि मेरे कोच ने मुझ पर भरोसा किया था, उन्हें उम्मीद थी कि हम गोल्ड जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।"

उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच को दिया। उन्होंने कहा, "मैं यह जीत अपने माता-पिता और अपने कोच विजय शर्मा को समर्पित करता हूं। मैं यहां सीखी गई बातों पर ध्यान दूंगा और अपनी ट्रेनिंग पर फोकस करूंगा। मैं अपने कोच के निर्देशों के अनुसार ट्रेनिंग करूंगा और आगे कड़ी मेहनत करूंगा।"

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

वेटलिफ्टिंग में इससे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख दिया। चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े।

Navbharat Live
navbharatlive.com