- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Gt Vs Rcb Jos Buttler Talk About His Performance After Beat Rcb
कुछ महीनों में… RCB को मात देने के बाद जोस बटलर ने किया बड़ा खुलासा, फैंस हुए इमोशनल
Jos Buttler: 73 रनों का पारी खेलने के बाद जोस बटलर ने जो कहा है उससे क्रिकेट जगत हैरान है। इस मुकाबले को जीतने के बाद बटलर ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्होंने खराब क्रिकेट खेला है।
- Written By: मृणाल पाठक

जोस बटलर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jos Buttler: आईपीएल 2025 में बीते बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने आरसीबी को उसके घर में ही 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीतने के बाद गुजरात के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का दर्द छलका है।
आरसीबी के खिलाफ गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में जीटी ने शुरुआत से ही आरसीबी पर शिकंजा कसा रखा। पहले गेंदबाजी से और फिर बाद में बल्लेबाजी से गुजरात ने कमाल किया है। खासकर बल्लेबाजी के दौरान जोस बटलर ने कमाल की पारी खेली है। इस मुकाबले में उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। लेकिन, इस मैच के बाद उन्होंने जो कहा उससे उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।
दरअसल, 73 रनों का पारी खेलने के बाद जोस बटलर ने जो कहा है उससे क्रिकेट जगत हैरान है। इस मुकाबले को जीतने के बाद बटलर ने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्होंने खराब क्रिकेट खेला है। बटलर ने कहा कि ”मैं बहुत स्वतंत्रता और इरादे के साथ खेलने की कोशिश कर रहा हूं। क्योंकि पिछले कुछ महीनों में मैंने बहुत ही अप्रिय क्रिकेट खेला है।”
सम्बंधित ख़बरें
Ravi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Jos Buttler said, “I’m trying to play with lots of freedom and intent. I had a few months of very unenjoyable cricket”. pic.twitter.com/pHjXxGBp2h — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 3, 2025
जोस बटलर ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी है। चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी। जिसके बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उनका खेल भी कुछ अच्छा नहीं था। जिसका उन्हें काफी मलाल है।
मुकाबले की बात करें तो गुजराट टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां आरसीबी की शुरुआत काफी खराब रही। इस मैच में बेंगलुरु ने बहुत जल्दी ही अपने विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, फिर भी बेंगलुरु ने गुजरात को 170 रनों का लक्ष्य दिया है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 54 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए हैं। जबकि विकेटकीपर जितेश शर्मा ने भी 33 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा टीम डेविड ने तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 32 रन बना डाले हैं। जबकि गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 170 रनों का लक्ष्या का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 17 ओवर की 5वीं गेंद पर ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
Ipl 2025 gt vs rcb jos buttler talk about his performance after beat rcb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों की मौज, चांदी भी हुई सस्ती, 1.5 लाख पर आया गोल्ड, चेक करें लेटेस्ट रेट
Apr 10, 2026 | 10:27 AMSambhajinagar में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, दो दिन में 396 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
Apr 10, 2026 | 10:24 AMDacoit Review: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने जीता दिल, नानी ने परफॉर्मेंस को बताया करियर बेस्ट
Apr 10, 2026 | 10:14 AMमोजतबा ने जारी किया नया फरमान…होर्मुज को लेकर US से नहीं होगा कोई समझौता, टोल वसूलने पर अड़े सुप्रीम लीडर
Apr 10, 2026 | 10:08 AMNCP के विलय पर शरद पवार का ‘फुल स्टॉप’, शशिकांत शिंदे ने साफ किया पार्टी का रूख, बोले- अब नहीं होगी कोई चर्चा
Apr 10, 2026 | 09:59 AMरिटायरमेंट के अगले ही दिन हरिवंश की राज्यसभा में वापसी! JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
Apr 10, 2026 | 09:49 AMRavi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
Apr 10, 2026 | 09:45 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













