INDW vs SLW: श्रीलंका पर भारतीय महिला टीम ने दर्ज की बड़ी जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
Women's T20 world cup में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 90 रनों पर समेटकर 82 रनों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें अभी भी बरकरार है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-एक्स / ट्विटर)
IND-W vs SL-W : दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2024 का 12वां मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी है। भारत ने इस मैच को 82 रनों से जीतकर रनरेट में भी सुधार कर ली है। भारत ने श्रीलंका को 90 रनों पर समेट कर बड़ी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए स्मृति और शेफाली ने 98 रनों की साझेदारी की। स्मृति 50 रन बनाकर आउट हो गई। जबकि शेफाली 43 रन बना सकी। उसके बाद जेमिमा ने 16 रन बनाए। अंत में हरमनप्रीत कौर का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर टीम को 172 रनों तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए चमरी अतापत्तू ने 1 और कंचना ने 1 विकेट चटकाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही धराशायी हो गई। शुरुआत के तीन विकेट खोने के बाद कुछ देर तक दिलहारी और संजीवनी ने संघर्ष किया। लेकिन संजीवनी के आउट होते ही पूरी टीम बिखर गई और 90 रनों पर सिमट गई। दिलहारी ने 21, संजीवनी ने 20 और कंचना ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के लिए अरुंधति रेड्डी ने 3, सोभना आशा ने 3 और रेणुका सिंह ने 2 विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
09 Oct 2024 10:49 PM (IST)
09 Oct 2024 10:49 PM (IST)भारतीय टीम ने दर्ज की बड़ी जीत
भारतीय महिला टीम ने 82 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम के रन रेट में भी सुधार हुआ है। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 90 रनों पर समेट दिया।
🔙 to 🔙 victories for the #WomeninBlue 💪
A marvellous 82-run win against Sri Lanka - #TeamIndia's largest win in the #T20WorldCup 👏👏
📸: ICC
Scorecard ▶️ https://t.co/4CwKjmWL30#INDvSL pic.twitter.com/lZd9UeoSnJ
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 9, 2024
09 Oct 2024 10:41 PM (IST)
09 Oct 2024 10:41 PM (IST)जीत से एक कदम दूर भारत
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। अब जीत बस एक कदम ही दूर है।
09 Oct 2024 09:55 PM (IST)
09 Oct 2024 09:55 PM (IST)श्रीलंका को लगा चौथा झटका
पहले 3 ओवर में 3 विकेट खोने के बाद श्रीलंका टीम वापसी करते हुए दिख रही है लेकिन देर से ही सही चौथा झटका भी टीम को लग गया है। 9 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 46 रन बनाए।
09 Oct 2024 09:34 PM (IST)
09 Oct 2024 09:34 PM (IST)रेणुका और श्रेयंका ने दिलाई भारतीय टीम को तीन सफलता
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम के ओपनर बल्लेबाज रेणुका ठाकुर और श्रेयंका पाटिल के आगे नतमस्तक हो गई। श्रीलंका की टीम शुरुआत के तीन ओवर में तीन विकेट गंवा चुकी है।
09 Oct 2024 09:13 PM (IST)
09 Oct 2024 09:13 PM (IST)भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में बनाएं 172 रन
भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी रही। स्मृति मंधाना के अर्धशतकीय पारी के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला जमकर बोला। हरमनप्रीत ने 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रन बनाए। उसके अलावा शेफाली ने 43, जेमिमा ने 16 रन बनाएं। श्रीलंका के लिए केवल 2 गेंदबाज की विकेट लेने में कामयाब रही।
09 Oct 2024 09:10 PM (IST)
09 Oct 2024 09:10 PM (IST)हरमनप्रीत कौर ने खेली अर्धशतकीय पारी
वो कहते हैं ना कि बड़े खिलाड़ी अक्सर बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते है। आज कुछ हरमनप्रीत ने भी ऐसा ही किया। श्रीलंका के खिलाफ हरमनप्रीत ने 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को 172 रनों तक पहुंचा दिया।
09 Oct 2024 08:51 PM (IST)
09 Oct 2024 08:51 PM (IST)भारतीय महिला टीम का तीसरा विकेट गिरा
जेमिमा 16 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय महिला टीम 17 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन है। जेमिमा को कंचना ने आउट किया।
09 Oct 2024 08:34 PM (IST)
09 Oct 2024 08:34 PM (IST)स्मृति मंधाना अर्धशतक बनाकर लौटी पवेलियन, शेफाली भी हुई आउट
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। स्मृति मंधाना ने तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठी। स्मृति मंधाना ने 50 और शेफाली ने 43 रन बनाए। दोनों को अतापत्तू ने अपना शिकार बनाया।
09 Oct 2024 08:16 PM (IST)
09 Oct 2024 08:16 PM (IST)भारतीय महिला टीम ने 10 ओवर में 78 रन बनाएं
भारतीय महिला टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया था लेकिन अब दोनों ओपनर ने अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। स्मृति मंधाना ने 42 और शेफाली ने 35 रन बनाए। दोनों ने अभी तक एक विकेट भी गिरने नहीं दिया।
09 Oct 2024 07:54 PM (IST)
09 Oct 2024 07:54 PM (IST)भारतीय महिला टीम की सधी शुरुआत
भारतीय महिला टीम के दोनों ओपनर ज्यादा जोखिम नहीं ले रही है। दोनों ने पावरप्ले के दौरान 41 रन ही जोड़े। जिसमें शेफाली वर्मा ने 28 और स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाए। भारतीय महिला टीम की अच्छी बात यह रही कि उन्होंने एक भी विकेट नहीं गंवाया।
09 Oct 2024 07:36 PM (IST)
09 Oct 2024 07:36 PM (IST)भारतीय महिला टीम की सलामी जोड़ी मैदान पर
भारत के लिए पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने किया। दोनों ने पहले ओवर में संभलकर खेला और 5 रन बनाएं।
09 Oct 2024 07:19 PM (IST)
09 Oct 2024 07:19 PM (IST)श्रीलंका महिला टीम ने एक बदलाव किए
चमरी अतापत्तू (कप्तान), विष्मी गुणारत्ने, नीलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समाराविक्रमा, अमा कंचना, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शिनी, इनोका रनावीरा
09 Oct 2024 07:18 PM (IST)
09 Oct 2024 07:18 PM (IST)भारतीय महिला टीम के प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं
स्मृति मांधना, शेफ़ाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (c), जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सोभना आशा, रेणुका सिंह
09 Oct 2024 07:06 PM (IST)
09 Oct 2024 07:06 PM (IST)भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, पहले करेंगी बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है। भारत के दल में कोई बदलाव नहीं है। हरमनप्रीत कौर भी पूरी तरह से ठीक हैं।
09 Oct 2024 06:25 PM (IST)
09 Oct 2024 06:25 PM (IST)महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें इस प्रकार है
भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमलता और यास्तिका भाटिया.
श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, सचिनी निसानसाला और शशिनी गिम्हानी
09 Oct 2024 06:00 PM (IST)
09 Oct 2024 06:00 PM (IST)हरमनप्रीत मैच के लिए फिट
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ गर्दन में तकलीफ के कारण ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गई थीं।
09 Oct 2024 05:07 PM (IST)
09 Oct 2024 05:07 PM (IST)दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 19 मुकाबले जीतने में सफल रही है। वहीं श्रीलंका सिर्फ 5 मुकाबले में ही जीत हासिल कर सकी है। जबकि एक मुकाबला का नतीजा नहीं निकला। अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और श्रीलंका ने आपस में 5 मैच खेले हैं जिसमें भारत को 4 और श्रीलंका को एक मैच में जीत मिली है।
