Women’s T20 World Cup की टीम ऑफ टूर्नामेंट में शामिल हुई भारत की इकलौती खिलाड़ी, जानिए किसे मिला मौका
दुबई में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क : दुबई में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी प्रदर्शन के दम पर महिला टी20 विश्व कप के टीम ऑफ टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रही। इस टीम में भारत के एकमात्र खिलाड़ी को शामिल किया गया है। भारत के तरफ से बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन साधारण रहा है। स्मृति मंधाना भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।
इस ‘टीम ऑफ टूर्नामेंट’ में फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस टीम में न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। वहीं वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ी, इंग्लैंड के एक, बांग्लादेश के एक, ऑस्ट्रेलिया के एक, भारत के एक और बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को जगह मिली है। न्यूजीलैंड ने रविवार को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीता।
यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड ने जीता टी20 विश्वकप का खिताब, फाइनल में चोकर्स साबित हुई अफ्रीकी टीम, 32 रनों से मिली मात
सम्बंधित ख़बरें
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
निराशाजनक यात्रा में कप्तान हरमनप्रीत ने महिला टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह भारत की शीर्ष स्कोरर और टूर्नामेंट में चौथी सबसे बड़ी स्कोरर रहीं। उन्होंने चार पारियों में दो अर्धशतक से 150 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.92 का रहा जो टूर्नामेंट में पांचवें नंबर पर रहा।
महिला टी20 विश्व कप 2024 टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), तजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), डैनी वाट हॉज (इंग्लैंड), मेली केर (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), डायंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), निगार सुल्ताना जोटी (बांग्लादेश, विकेटकीपर), एफी फ्लेचर (वेस्टइंडीज), रोजमेरी मेयर (न्यूजीलैंड), नॉनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका), मेगान शट (ऑस्ट्रेलिया)। 12वीं खिलाड़ी: ईडन कार्सन (न्यूजीलैंड)।
यह भी पढ़ें : शाहरूख खान की ‘चक दे इंडिया’ ने बदली जिंदगी, जानें कैसे महाराष्ट्र का एक फैन बन गया हॉकी खिलाड़ी
