T20 World Cup Final से पहले भारतीय टीम का महिला टीम ने बढ़ाया हौसला, न्यूजीलैंड के खिलाफ दी जीत की शुभकामनाएं
T20 World Cup 2026 Final से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद भारतीय महिला टीम ने वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं और अहमदाबाद में ट्रॉफी घर लाने की उम्मीद जताई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Women’s Team Wishes Good Luck: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष टीम को भारतीय महिला टीम ने शुभकामना दी है। भारतीय महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं।
बीसीसीआई ने महिला टीम की आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया जिसमें कोच मजूमदार, बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को शुभकामना दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। कैप्शन में लिखा है कि एक टीम इंडिया जिसने घर पर वर्ल्ड कप जीता, दूसरी आज रात घर पर वर्ल्ड कप जीतने जा रही है।
महिला टीम के हेड कोच ने क्या कहा?
महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा, “मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बहुत भीड़ होगी। वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के लिए शानदार माहौल होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ‘सरेंडर’, तीसरे T20 में मेजबानों ने बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
पिछले साल भारतीय महिला टीम ने जीता था वर्ल्ड कप
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। हम सब आपका समर्थन कर रहे हैं। जाओ और जीतो। जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि चलो इसे घर ले आते हैं। हम आपके लिए दुआ कर रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था। यह मैच मुंबई में खेला गया था।
एक साथ कई रिकॉर्ड भारत के निशाने पर
भारतीय टीम अगर टीम न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीतने में सफल रहती है तो कई रिकॉर्ड एक साथ टीम इंडिया के नाम जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम 3 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। लगातार 2 टी20 विश्व कप और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहल टीम भी टीम इंडिया बन सकती है।
यह भी पढ़ें: AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। यह किसी भी टीम द्वारा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम 2007 और 2024 में चैंपियन रही है। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें भी पहली बार खिताब जीतने पर है।
