T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज ने वनडे से लिया संन्यास

Lea Tahuhu: न्यूजीलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वो अब सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलते दिखेगी। ली ताहुहू ने 15 साल की करियर में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं।
New Zealand pacer Lea Tahuhu
ली ताहुहू (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New Zealand pacer Lea Tahuhu: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, वो टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा शेयर किए गए एक बयान में ली ताहुहू ने कहा, "वनडे क्रिकेट में टीम की जर्सी पहनना हमेशा से मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही है। एक-एक गेम खेलना अद्भुत एहसास था। वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैं हर पल को संजो कर रखूंगी और वनडे फॉर्मेट में जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं, उस पर बहुत गर्व के साथ जाऊंगी।"

इंग्लैंड के खिलाफ खेला अपना आखिरी मुकाबला

भारत में वनडे विश्व कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेलने वाली ताहुहू ने कहा कि वह टी20 के लिए उत्साहित हैं। ताहुहू ने कहा, "आगे बहुत सारी रोमांचक चीजें हैं और मैं टी20 फॉर्मेट में इस टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक बहुत बड़ी कामयाबी थी और मैं इस साल के आखिर में इंग्लैंड में इस टीम को अपना खिताब बचाने में मदद करने के लिए सच में प्रेरित हूं।" 35 साल की पेसर उन 12 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कीवी महिला टीम के लिए 100 से अधिक वनडे मैच खेले हैं। ताहुहू 4 विश्व कप खेल चुकी हैं। वह लगातार टॉप 10 वनडे गेंदबाजों में शामिल रही हैं। 2023 में उन्हें आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुना गया था।

हेड कोच ने क्या कहा?

हेड कोच बेन सॉयर ने कहा, "ली 15 साल से महिला वनडे में टॉप पर हैं, जो एक तेज गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। ली की पेस हमेशा से एक ताकत रही है, लेकिन उनका प्रतियोगी स्वभाव और इस टीम को आगे बढ़ाने का जोश सबसे अलग रहा है। ली कुछ समय से वनडे गेंदबाजी ग्रुप की सीनियर सदस्य रही हैं और अगले चार साल के साइकिल में ग्रुप को एक बेहतरीन जगह पर छोड़ रही हैं, जो उनकी नेतृत्व का सबूत है।"

ली ताहुहू का करियर

सॉयर ने कहा कि अपने देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज के तौर पर संन्यास लेने पर उन्हें गर्व होना चाहिए। टीम के लिए उन्होंने नए मानक तय किए हैं। 2011 की रोज बाउल सीरीज में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 साल की उम्र में वनडे में डेब्यू करने के बाद से, ताहुहू ने 103 वनडे में 125 विकेट लिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com