IND vs NZ: पांचवें टी20 से पहले टीम इंडिया ने लिया आशीर्वाद, केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना
Sree Padmanabhaswamy Temple: भारत-न्यूजीलैंड निर्णायक टी20 से पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए जीत की दुआ मांगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Cricketers Visit Sree Padmanabhaswamy Temple: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है और मैदान में उतरने से पहले खिलाड़ियों ने आध्यात्मिक शरण ली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कम से कम सात सदस्यों ने शुक्रवार सुबह विश्वविख्यात श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया के खिलाड़ी 29 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे और इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए।
कप्तान सूर्या सहित ये खिलाड़ियों ने किया दर्शन
पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे इस समूह में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, बल्लेबाज रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल थे। इनके अलावा गेंदबाज कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
निर्णायक मुकाबले से पहले जीत की कामना और दुआ करने के लिए टीम के सदस्य करीब 30 मिनट तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। समृद्ध इतिहास और भव्य अलंकृत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पवित्र और प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थ स्थलों में गिना जाता है।
पहली बार तिरुवनंतपुरम में भारत के लिए खेलते दिखेंगे संजू सैमसन
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी केरल से ताल्लुक रहते हैं। संजू सैमसन के एयरपोर्ट पहुंचते ही नारे लगने शुरू हो गए। भारतीय टीम के लिए पहली बार संजू सैमसन अपने घरेलू मैदान में खेलते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’, टीम इंडिया के केरल पहुंचने पर सूर्या ने संजू सैमसन को दिया VIP ट्रीटमेंट; VIDEO
सूर्या ने संजू को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट
एयरपोर्ट से निकलकर भारतीय टीम के खिलाड़ी बस पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर संजू सैमसन के साथ चल रहे थे। इतने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’ और आगे हाथ बढ़ाकर सैमसन को चलने को कहा। सैमसन मुस्कुराते हुए नजर आए।
पांचवें मैच में सभी की नजरें संजू सैमसन पर
सैमसन पिछले 4 मैचों में 10, 6, 0, और 24 का स्कोर कर सके हैं। चौथे टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी। उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सैमसन आलोचना के केंद्र में हैं। अब पांचवें मैच के दौरान सभी की नजरें संजू सैमसन पर रहेगी।
