IND vs WI: कप्तान गिल ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, दिल्ली टेस्ट में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
IND vs WI: भारतीय कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रन बरसाने के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने शतक जड़कर अपने धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Shubman Gill Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बाद जब टीम को स्थिरता की जरूरत थी, तब कप्तान गिल ने मोर्चा संभाला और भारतीय पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी टीम इंडिया के लिए तो अहम रही ही, साथ ही व्यक्तिगत तौर पर भी उन्होंने कई नए मील के पत्थर छू लिए।
गिल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
11 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास तारीख बन गई है। इस दिन साल 2019 में विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान 254 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। ठीक उसी तारीख को 2025 में शुभमन गिल ने भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 129 रनों की शानदार पारी खेली। यह महज एक संयोग नहीं बल्कि भारतीय कप्तानों के लिए “दिल का दिन” साबित हुआ है।
इस शतक के साथ शुभमन गिल ने बतौर कप्तान एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने साल 2025 में अब तक 7 टेस्ट मैचों में 5 शतक जड़ दिए हैं। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस लिस्ट में वह अब सिर्फ विराट कोहली के बराबर हैं, जिन्होंने साल 2017 और 2018 में बतौर कप्तान 5-5 टेस्ट शतक लगाए थे। गिल का बल्लेबाजी औसत भी कप्तान बनने के बाद शानदार तरीके से बढ़ा है, जहां पहले उनका औसत 35.05 था, वहीं अब यह बढ़कर 43.47 हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकिल में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह अब एक साइकिल में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने पहले सर्कल में 4 शतक लगाए थे। वहीं मौजूदा सर्कल में यशस्वी जायसवाल ने भी 4 शतक जड़े हैं। लेकिन अब शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद सिर्फ 12 पारियों में 5 शतक जड़कर दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: गिल ने जीता ‘दिल’…जडेजा का ‘राजपुताना’ अंदाज, दूसरे दिन भारत के आगे पस्त हुआ वेस्टइंडीज
गिल की बल्लेबाजी में एक नई परिपक्वता देखने को मिली है। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए यह दिखा दिया कि कप्तान बनने से उनके खेल पर सकारात्मक असर पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि सबसे तेज 5 शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में भी अब गिल का नाम शामिल हो गया है। वह इस मामले में सिर्फ एलिस्टेयर कुक और सुनील गावस्कर से पीछे हैं। कुक ने 9 पारियों में, गावस्कर ने 10, जबकि गिल ने 12 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। सर डॉन ब्रैडमैन ने 13 और स्टीव स्मिथ ने 14 पारियों में यह कारनामा किया था।
