ओवल में चला मियां मैजिक, भारत ने तोड़ा इंग्लैंड का घमंड, टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर
India Won Oval Test: भारतीय टीम ने ओवल में 6 रनों से जीतकर सीरीज बराबर कर ली है। इस मुकाबले के दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट लेकर मुकाबले को जीत दिला दी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सिराज, गिल और राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
India won the Oval Test by 6 runs: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज को 2-2 से बराबर किया। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज का जादू चला। सिराज ने कुल 9 विकेट चटकाए।
केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 224 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए करुण नायर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। करुण नायर ने 57 रन बनाए। उसके अलावा साई सुदर्शन ने 38, वाशिंगटन सुंदर ने 26, ध्रुव जुरेल ने 19, शुभमन गिल ने 21 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिए।
इंग्लैंड ने पहली पारी में हासिल की बढ़त
वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 64, बेन डकेट ने 43, ओली पोप ने 22, जो रूट ने 29 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए। इंग्लैंड की पहली पारी में बढ़त के साथ मुकाबले को जीतने का मनोबल भी बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
यह भी पढ़ें: DSP सिराज का कमाल, 1000+ गेंदें डालकर रचा इतिहास, इन दिग्गजों की सूची में शामिल
दूसरी पारी में भारत ने बनाए 396 रन
वहीं ओवल की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए। इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 374 रनों का स्कोर मिला। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 118 रनों की पारी खेली। वहीं उसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 53, वाशिंगटन सुंदर ने 53 और आकाश दीप ने 66 रन बनाए। इसके अलावा गिल ने 11, करुण नायर ने 17 और ध्रुव जुरेल ने 34 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 5, गस एटकिंसन ने 3 और जेमी ओवर्टन ने 2 विकेट चटकाए।
भारत ने 6 रनों से जीता मुकाबला
जवाब में 374 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 6 रनों से मुकाबले को गंवा दिया। हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद खेल भारत के पक्ष में जाने लगा। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। वहीं भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया। सिराज का साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। प्रसिद्ध ने 4 विकेट चटकाए। इंग्लैंड को ओवल टेस्ट जीतने के लिए 374 रन बनाने थे। लेकिन भारतीय टीम के शानदार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड 367 रनों पर ऑलआउट हो गया।
