एशिया कप का खिताब भारत ने किया अपने नाम, पाकिस्तान को हराकर नौवीं ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Asia Cup 2025 Final: भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवीं ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने एशिया कबप के फाइनल में अंतिम ओवर में जीत दर्ज की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं खिताब पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपनी साख और मजबूत कर ली है। तिलक वर्मा ने फाइनल के मुकाबले में 69 रनों की पारी खेली और रिंकू सिंह ने चौका लगाकर ट्रॉफी को जीत लिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शानदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। 57 रन बनाकर साहिबजादा फरहान आउट हो गए। उसके बाद सैम अयूब 14 रन बनाकर 113 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद तो विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया।
पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई
एक छोर पर फखर जमान डटे रहे और पारी को आगे बढ़ाते रहे। सैम अयूब के बाद मोहम्मद हारिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद 126 के स्कोर पर फखर जमान 46 रन बनाकर आउट हो गए। 131 के स्कोर पर हुसैन तलत एक रन बनाकर चलते बने। उसके बाद 133 के स्कोर पर सलमान अली 8 रन बनाकर आउट हो गए। 134 के स्कोर पर शाहीन अफरीदी भी पवेलियन लौट गए। ठीक अगले ही गेंद पर फहीम अशरफ बिना रन बनाए आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
कुलदीप ने चटकाए 4 विकेट
141 के स्कोर पर हारिस रऊफ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद पाकिस्तान का अंतिम विकेट 146 के स्कोर पर गिरा। मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। कुलदीप के अलावा बुमराह ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम की खराब शुरुआत
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल भी 12 रन बनाकर 20 के स्कोर पर आउट हो गए। 20 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। पावरप्ले के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव ने की श्रीलंका के इस महान गेंदबाज की बराबरी, एशिया कप के फाइनल में किया बड़ा कारनामा
तिलक वर्मा के अर्धशतकीय पारी से जीता भारत
इसके बाद तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी की। 77 के स्कोर पर 24 रन बनाकर संजू सैमसन आउट हो गए। उसके बाद शिवम दुबे ने तिलक वर्मा का साथ दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। शिवम दुबे 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं एक छोर पर तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में रिंकू सिंह ने चौका लगाकार टीम को चैंपियन बना दिया। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 3 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट चटकाए।
