IND W vs SL W: शेफाली वर्मा की धुआंधार पारी में उड़ा श्रीलंका, भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा
India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी जीत ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ही 28 और 30 दिसंबर को अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और चामरी अथापथु की सलामी जोड़ी ने 4.3 ओवरों में 25 रन जुटाए। चामरी महज 3 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मेहमान टीम 45 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी।
रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी
उसके बाद इमेशा दुलानी ने कविशा दिलहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई टीम लड़खड़ा गई। इमेशा दुलानी 27 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कविशा दिलहारी ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारतीय खेमे से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में जीत दर्ज की
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 3.2 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। मंधाना महज 1 रन ही टीम के खाते में जोड़ सकीं। हालांकि, एक छोर पर शेफाली लगातार तेजी से रन बनाते रही। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।
यह भी पढ़ें: IND W vs SL W: टी20 सीरीज मुट्ठी में करने उतरेगी भारत की शेरनियां, श्रीलंका की नजरें वापसी पर
शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में अटूट 48 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। शेफाली 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी इकलौती सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
