IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, बारिश बाधित मुकाबले में 21 रनों से हराया
IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीत के साथ शुरुआत कर दी है। भारतीय टीम डीएलएस के तहत ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया। अरुंधति रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia Women vs India Women, 1st T20I: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत के साथ शुरुआत की है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। रविवार को सिडनी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने डीएलएस नियम के मुताबिक 21 रन से जीत दर्ज की।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 22 के स्कोर पर पहला और 27 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बेथ मूनी 5 और जॉर्जिया वॉल 18 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे विकेट के लिए फोएबे लिचफिल्ड और एलिसे पेरी के बीच 41 रन की साझेदारी हुई।
133 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम
इस समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की तरफ जाएगी, लेकिन 68 के स्कोर पर पेरी (20 रन) का विकेट गिरने के बाद फिर विकेटों के लगातार गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी टीम 18 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 12 रन के अंदर गंवा दिए। लिचफील्ड 26 और जॉर्जिया वॉरहेम 30 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
भारतीय गेंदबाजों का कमाल
भारत की तरफ से दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 133 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। रेड्डी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, रेणुका ठाकुर ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2, एन. चरणी ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला। श्रेयांका पाटिल एकमात्र गेंदबाज रहीं जिन्हें विकेट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: अरुंधति रेड्डी के ‘चौके’ से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ढेर, भारत को मिला 134 रनों का टारगेट
बारिश बाधित मुकाबले में जीता भारत
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 33 रन जोड़े। शेफाली 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम 5.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना चुकी थी। उसी समय बारिश आ गई। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश खत्म नहीं हुई, तो अंपायरों ने मैच समाप्ति की घोषणा की और भारत को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से विजेता घोषित किया। मंधाना 17 गेंदों पर 16 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 3 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। अरुंधती रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
