हरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Harmanpreet Kaur: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय महिला टीम को 19 रन से हार मिली। कप्तान ने माना कि लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाज जिम्मेदारी से नहीं खेले।
- Written By: संजय बिष्ट
हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के पास दूसरे मैच में अजेय बढ़त लेने का मौका था, लेकिन कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 163 रनों पर रोक दिया था, मगर लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी बल्लेबाजी
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी ने मजबूत आधार दिया, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम के लगातार आउट होने से मैच का रुख बदल गया।
चौथे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के बीच 55 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिससे मुकाबला संतुलन में नजर आ रहा था। एक समय स्कोर 126 रन पर तीन विकेट था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी क्रम अचानक ढह गया और 133 रन तक पहुंचते-पहुंचते नौ विकेट गिर गए। यहीं से टीम इंडिया की हार लगभग तय हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
चेन्नई में फैंस की दीवानगी, CSK vs GT का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली MS Dhoni की कमी
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
हरमनप्रीत कौर ने मानी बल्लेबाजों की कमी
मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी के दौरान टीम को अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय तेज रन बनाने की कोशिश में विकेट जल्दी गिर सकते हैं, लेकिन स्थिति के अनुसार खेलना जरूरी होता है। हरमनप्रीत ने स्मृति मंधाना का विकेट अहम मोड़ बताया और माना कि यदि वह साझेदारी लंबी चलती तो नतीजा अलग हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने परिस्थितियों से सीख ली है और अगले मुकाबले में बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी।
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
गेंदबाजों के प्रदर्शन से संतोष
ऑस्ट्रेलिया ने मैच में मजबूत शुरुआत की थी और पहला विकेट 128 रन पर गिरा। इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए स्कोर को 163 पर रोक दिया। कप्तान ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए इसे टीम के लिए सकारात्मक पहलू बताया। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी और मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
