01 Mar 2026 07:43 PM (IST)
8.5 ओवर के बाद 68 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहली सफलता मिल चुकी है। स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कैरेबियाई कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 33 गेंद में 32 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर शिमरोन हेटमायर आए हैं।
T20 World Cup. WICKET! 8.5: Shai Hope 32(33) b Varun Chakaravarthy, West Indies 68/1 https://t.co/ur4pr8Bi3K #TeamIndia #INDvWI #T20WorldCup #Super8
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
01 Mar 2026 07:30 PM (IST)
पावरप्ले कैरेबियाई टीम के लिए अच्छा रहा है। उसने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान शाई होप 25 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज रोस्टन चेज 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवे ओवर में अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का आसान सा कैच छोड़ा।
01 Mar 2026 06:45 PM (IST)
शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
01 Mar 2026 06:44 PM (IST)
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the Super 8 contest against West Indies 🙌
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/ZjOouacjSa
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
01 Mar 2026 06:37 PM (IST)
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉच जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब वेस्टइंडीज की टीम ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करेगी। यदि बात करें टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की तो इसमें कुछ बदलाव नहीं हुआ है।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to field first.
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/Ji0mCrMFHH
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
01 Mar 2026 06:16 PM (IST)
भारत और वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में अब तक सिर्फ एक-एक मैच जीता है। दोनों टीमों ने जिम्बाब्वे को हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी। बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
01 Mar 2026 06:15 PM (IST)
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने मैच से पहले स्वीकार किया कि वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम की बल्लेबाजी में गहराई उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है और यही इस टूर्नामेंट की सफल टीमों की पहचान भी रही है। डोएशे ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत की बल्लेबाजी लाइनअप का उदाहरण देते हुए संतुलन और गहराई को अहम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में सिर्फ रन रोकना काफी नहीं है, बल्कि लगातार विकेट लेना जरूरी हो गया है। उनके मुताबिक वेस्टइंडीज की टीम जोखिम लेकर खेलने में विश्वास रखती है और उसी अंदाज में मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश करती है।
रेयान टेन डोएशे ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि ज्यादा टीमों के पास ऐसा बल्लेबाजी क्रम है जहां रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी नौवें नंबर पर उतरता हों। यह इस टूर्नामेंट की सफल टीमों की विशेषता है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी में भी गहराई है। न्यूजीलैंड और भारत के साथ भी ऐसा ही है। हमारे पास अक्षर जैसे खिलाड़ी हैं, जो अगर पहले नहीं आते तो आठवें नंबर पर भी आ सकते हैं। आपको विकेट लेने पर ध्यान देना होगा। 20 ओवर तक सिर्फ रन रोकने की पुरानी रणनीति अब चलन से बाहर हो चुकी है। वेस्टइंडीज का खेलने का तरीका ही अधिक जोखिम के साथ फायदा उठाने की है।"
01 Mar 2026 06:13 PM (IST)
भारतीय टीम सुपर-8 चरण में फिंगर स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 विकेट गंवा चुकी है। ऐसे में वेस्टइंडीज रणनीति के तहत रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती और अकील हुसैन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टैक्टिकल वजहों से बाहर रखा गया था।
01 Mar 2026 05:38 PM (IST)
मेजबान भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेहद अहम और रोमांचक सुपर 8 मुकाबला खेला जाएगा, जो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला करेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता की पिच पर अब तक बल्लेबाजों के साथ स्पिन गेंदबाजों का भी प्रभाव देखने को मिला है। ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में अहम इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से बड़े स्कोर और कड़ी टक्कर की पूरी उम्मीद की जा रही है।
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
01 Mar 2026 05:37 PM (IST)
सेमीफाइनल के नियमों के मुताबिक ग्रुप 1 की शीर्ष टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि ग्रुप 2 की टॉप टीम ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। फिलहाल ग्रुप 2 में इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर बनी हुई है और दूसरे स्थान पर भारत और वेस्टइंडीज मैच की विजेता टीम पहुंचेगी। ऐसे में एक सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत या वेस्टइंडीज में से किसी एक टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में आयोजित होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। अब सभी की नजरें भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।
01 Mar 2026 05:36 PM (IST)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को सोशल मीडिया में जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भारतीय शेरों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त वापसी करते हुए इस टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे पर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। इस वक्त टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।
📍 Kolkata#TeamIndia turning up the heat ahead of a crucial contest 🔥#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/t6Hkh9rBZT
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
01 Mar 2026 05:33 PM (IST)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
01 Mar 2026 05:32 PM (IST)
शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन।
01 Mar 2026 05:30 PM (IST)
संजू सैमसन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
India vs West Indies T20 World Cup Live Score Updates: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने एक अहम परिवर्तन करते हुए ब्रेंडन किंग की जगह स्पिनर अकील हुसैन को टीम में शामिल किया है।
टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। अब आखिरी स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा।
सुपर-8 चरण में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है। भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक एक-एक मैच जीता है और दोनों ने जिम्बाब्वे को हराया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण अंक तालिका का समीकरण बेहद रोमांचक बन गया है। ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ करने वाला साबित होगा।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to field first. Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/Ji0mCrMFHH — BCCI (@BCCI) March 1, 2026