साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत सुपर 8 का पहला मैच हार गया। हार के लिए कोई अकेला जिम्मेदार नहीं, लेकिन दो खिलाड़ी सीधे तौर पर इसकी वजह माने जाते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 WC के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का जीत का सिलसिला सुपर-8 में थम गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में शानदार प्रदर्शन किया था और लगातार जीत दर्ज की थी। लेकिन सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह सिर्फ हार नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद बड़ी हार मानी जा सकती है। इस मुकाबले में पूरी टीम की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई, लेकिन विशेष रूप से दो खिलाड़ियों की विफलता सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली रही।
ईशान किशन का जल्दी आउट होना
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 187 रन बनाए। टीम इंडिया को इसका जवाब देने के लिए तेज शुरुआत की जरूरत थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के लिए दबाव भारी रहा। पहले ही ओवर में ईशान किशन चार गेंद पर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। उनका जल्दी आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ और टीम इंडिया शुरुआती दबाव में आ गई।
अभिषेक शर्मा ने भी मौका गंवाया
ईशान के जल्दी आउट होने के बाद अब जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा पर आ गई थी। लेकिन उन्होंने भी टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरते हुए 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले वे तीन मैचों में शून्य पर आउट हो चुके थे। इस बार शुरुआत मिलने के बाद भी उनका निराशाजनक प्रदर्शन टीम की हार का एक प्रमुख कारण बन गया। उनके जल्दी आउट होने से टीम का मध्यक्रम दबाव में आ गया और पारी का संतुलन बिगड़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
तिलक वर्मा भी जिम्मेदारी नहीं निभा पाए
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा की जिम्मेदारी थी कि वे क्रीज पर टिकें और टीम को संभालें। लेकिन तिलक वर्मा भी इस मौके पर असफल रहे। उन्होंने केवल दो गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस वजह से भारतीय टीम का शुरुआती दबाव और बढ़ गया और आगे बल्लेबाज दबाव में खेलते हुए आउट होते गए।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
शुरुआती झटकों ने टीम पर दबाव बढ़ाया
टीम इंडिया के शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने से पूरे बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बन गया। ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की विफलता के कारण टीम कभी भी रन गति पकड़ नहीं सकी और 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। इन शुरुआती झटकों के कारण भारत को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और जीत का सिलसिला खत्म हो गया।
