एडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम को टी20 में 7वीं बार आउट किया। मार्करम सिर्फ 4 रन बना सके। 18 पारियों में उनका औसत अर्शदीप के खिलाफ 17.83 रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अर्शदीप सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिली। इस बड़े मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एडेन मार्करम के लिए सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक हैं। अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को महज 4 रन पर आउट कर भारत को अहम सफलता दिलाई और शुरुआती दबाव बनाए रखा।
शानदार रणनीति से फंसाए मार्करम
अर्शदीप ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने करीब 135 किमी/घंटा की रफ्तार से ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जो हल्की सी बाहर जाती हुई नजर आई। मार्करम ड्राइव खेलने के लिए ललचा गए और मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई। इस तरह अर्शदीप ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से मार्करम को फिर से पवेलियन भेज दिया।
आंकड़े बताते हैं अर्शदीप का दबदबा
टी20 क्रिकेट में अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड मार्करम के खिलाफ बेहद प्रभावशाली रहा है। अब तक 18 पारियों में अर्शदीप ने उन्हें 7 बार आउट किया है, जो किसी भी गेंदबाज के लिए शानदार आंकड़ा है। मार्करम का औसत अर्शदीप के खिलाफ सिर्फ 17.83 का है, जो साफ दर्शाता है कि वे खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि अर्शदीप ने उनके खिलाफ खास रणनीति अपनाई है और हर बार सफल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
पावरप्ले में भारत की मजबूत पकड़
मार्करम का विकेट गिरते ही दक्षिण अफ्रीका की स्थिति दबाव में आ गई। पहले से ही शुरुआती झटके झेल रही टीम के लिए यह नुकसान बड़ा साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी की और रन गति पर लगाम लगाई। अर्शदीप की यह सफलता टीम इंडिया के लिए गेम-चेंजर साबित हुई, क्योंकि इससे दक्षिण अफ्रीका की मध्यक्रम पर अतिरिक्त दबाव आ गया।
ये भी पढ़ें: आमने-सामने आए वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलर, हुई बहस, मैच के दौरान दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
सुपर-8 का यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में शुरुआती विकेट मैच का रुख तय कर सकते हैं। अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मुकाबलों में वे दबाव झेलना जानते हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
