IND vs SA: हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका की कमर टूटी, कोच गंभीर ने खड़े होकर दी शाबाशी
Harshit Rana: हर्षित राणा ने रांची वनडे के पहले ही ओवर में धमाकेदार शुरुआत की और साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया, जिससे भारत को शुरुआती बढ़त मिली।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में रोमांच से भरा रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें शीर्ष क्रम से लेकर मध्यक्रम तक बेहतरीन योगदान देखने को मिला। लेकिन असली कहानी तब बनी जब गेंदबाजी की शुरुआत में ही युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइन-अप को हिलाकर रख दिया।
राणा ने शुरुआती ओवरों में उड़ाई अफ्रीका की गिल्लियां
मैच की शुरुआत में ही हर्षित राणा ने भारतीय समर्थकों में उत्साह भर दिया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में अफ्रीका को दो झटके दिए, वह भी दोनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पहली गेंद पर रियान रिकल्टन क्लीन बोल्ड हुए और कुछ ही गेंद बाद क्विंटन डी कॉक भी आउट होकर लौट गए। पहले ही दो ओवरों में अफ्रीका का स्कोरबोर्ड लड़खड़ाता नजर आया। राणा की गेंदों में स्विंग और पेस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला, जिसने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया।
ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच गौतम गंभीर भी राणा की इस लाजवाब शुरुआत से बेहद प्रसन्न दिखाई दिए। उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हुआ जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
VIDEO: लगातार 4 विकेट पर भी सिर्फ हैट्रिक? अली रजा के साथ मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, देखें पूरा ड्रामा
Golden Duck followed by Silver Duck, South Africa groveling on Harshit Rana’s tune. 🦆🫡 pic.twitter.com/ZgTJOhCxgm — TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) November 30, 2025
इसके बाद राणा ने बीच के ओवरों में भी अपनी धार बनाए रखी और 22वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर साउथ अफ्रीका को तीसरा बड़ा झटका दिया। ब्रेविस उस समय अच्छी लय में थे, लेकिन राणा की सटीक गेंद पर चलते बने।
भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, कोहली ने खेली शतकीय पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा ने एग्रेसिव अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी ने भारत को तेज शुरुआत दी और दबाव अफ्रीका पर डाल दिया।
इसके बाद विराट कोहली ने अपने अंदाज़ में खेल को आगे बढ़ाया और वनडे करियर का 52वां शतक जड़ दिया। उन्होंने पूरी पारी में नियंत्रण और स्मार्ट शॉट चयन का बेहतरीन नमूना पेश किया। 120 गेंदों में 135 रन बनाते हुए उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी पारी ने भारत की रनगति को स्थिर रखा और अंत में बड़े स्कोर का रास्ता बनाया।
ये भी पढ़ें: जोश में होश खो बैठे रोहित! कोहली के शतक पर ड्रेसिंग रूम में दी गाली? वायरल हुआ वीडियो
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने भी शांत और जिम्मेदार पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों में 60 रन बनाए और अंत के ओवरों में रन गति को बढ़ाने में अहम योगदान दिया। रविंद्र जडेजा ने भी 20 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।
