VIDEO: जोश में होश खो बैठे रोहित! कोहली के शतक पर ड्रेसिंग रूम में दी गाली? वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma: विराट कोहली ने रांची में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक जड़ा। उनके शतक पर रोहित शर्मा ने भी सेलिब्रेट किया, लेकिन जश्न के दौरान उनसे एक अपशब्द निकल गया।
IND vs SA: जोश में होश खो बैठे रोहित! कोहली के शतक पर ड्रेसिंग रूम में दी गाली? वायरल हुआ वीडियो
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma on Virat Kohli's Century: रांची वनडे में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैदान पर अलग ही रंग जमा दिया। यशस्वी जायसवाल के जल्द आउट होने के बाद जब कोहली क्रीज पर पहुंचे, तो शुरुआत से ही उनका अंदाज़ देखने लायक था। उनका फुटवर्क, टाइमिंग और शॉट चयन बिल्कुल परफेक्ट नजर आया। इसी दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी अच्छे टच में दिखे और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की मज़बूत साझेदारी की। रोहित 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन कोहली का जोश और बढ़ गया और उन्होंने हर गेंद पर दबदबा बनाए रखा।

क्या रोहित ने विराट के शतक पर गाली दी?

कोहली ने अपनी फिफ्टी 47 गेंदों में पूरी की और फिर तेजी से अपने शॉट्स को अपग्रेड करते हुए 102 गेंदों में शतक तक पहुंच गए। जैसे ही विराट का 52वां वनडे शतक पूरा हुआ, ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी तालियों से उनका स्वागत करते नजर आए। इसी बीच रोहित शर्मा का एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। कोहली की सेंचुरी का जश्न मनाते हुए रोहित उत्साह में कुछ अपशब्द बोलते हुए दिखाई दिए, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि रोहित के इस जश्न का कारण कोहली के बीच में आया एक फैन था। वहीं, रोहित कोहली की इस शानदार पारी को दिल से एन्जॉय कर रहे थे और उनका रिएक्शन सिर्फ जोश का हिस्सा था।

कोहली की ऐतिहासिक पारी और आंकड़े

विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की यादगार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 ऊँचे छक्के शामिल थे। उनकी इस इनिंग ने भारत को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। इस पारी के साथ कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 52वां शतक दर्ज कर लिया और एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। यह मील का पत्थर साबित करता है कि विराट बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं और टीम के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक हैं।

कोहली का शानदार प्रदर्शन सिर्फ टीम इंडिया के लिहाज़ से ही नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए भी खुशी की बड़ी वजह रहा। सीमित ओवरों में खेलते हुए भी कोहली लगातार उच्च स्तर का खेल दिखा रहे हैं। रांची की यह पारी आने वाले मैचों के लिए सकारात्मक संकेत है और यह साफ दिखाता है कि कोहली अब भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। टीम इंडिया उनके इस फॉर्म से निश्चित रूप से फायदा उठाएगी और फैंस भी आगे के मैचों में उनसे कुछ और यादगार पारियों की उम्मीद कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com