IND vs SA, 1st Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने जीता पहला टेस्ट, भारत को 30 रनों से हराया

India vs South Africa, 1st Test Highligts: साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। यह मुकाबला तीन दिनों के अंदर ही खत्म हो गया।
IND VS SA 1ST TEST

India vs South Africa Live Score, 1st Test Day 3 (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team): साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। 124 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला अब 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने के इरादे से भारतीय टीम उतरेगी और सीरीज को बराबर करने पर नजरें होगी।

भारत ने 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही। लंच तक भारत ने अपने दोनों ओपनर को गंवा दिया। भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (00) और केएल राहुल (01) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इन दोनों को तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने विकेट के पीछे कैच कराया। उसके बाद एक छोर पर वाशिंगटन सुंदर जमे रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। वहीं अंत में अक्षर पटेल ने 26 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम 93 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को 30 रनों से गंवा दिया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर 123 रन की बढ़त हासिल की थी। उसकी तरफ से कप्तान तेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन बनाए। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की थी।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: बतौर कप्तान अजेय है टेम्बा बावुमा

पहले दो दिन भारत इस मैच में आगे था लेकिन लगातार बदल रही पिच ने ख़तरे के संकेत दे दिए थे और गिल की चोट से भारत को बड़ा झटका भी लगा था। लेकिन इस जीत और हार का असली फ़र्क़ बवूमा बने जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और उनकी नाबाद 55 रनों की पारी की बदौलत भारत को 124 रनों का लक्ष्य मिला। यानसन ने शुरुआती दो झटके दिए और उसके बाद हार्मर, महाराज और मारक्रम की तिकड़ी ने जीत साउथ अफ़्रीका के नाम कर दी है और बवूमा अभी तक बतौर टेस्ट कप्तान अजेय हैं।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: साउथ अफ्रीका ने जीता पहला टेस्ट

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 93 रनों पर ऑलआउट करते हुए मुकाबले को 30 रनों से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत को जीत के लिए 124 रनों की जरूरत थी लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने 93 रनों पर भारतीय टीम को ढेर कर दिया।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: भारतीय टीम को लगा 8वां झटका

भारतीय टीम को 8वां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। 93 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 8वां विकेट गंवा दिया। अक्षर पटेल 26 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को जीत के लिए 31 रन और बनाने होंगे।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: कुलदीप लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को सातवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। भारत को 7वां झटका कुलदीप यादव के रूप में 77 रन पर लगा। भारत को अभी भी जीत के लिए 47 रनों की और जरूरत है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: वाशिंगटन सुंदर लौटे पवेलियन

वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारतीय टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है। 72 के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर 31 रन बनाकर आउट हो गए। अभी भारतीय टीम को मुकाबले को जीतने के लिए 52 रन और बनाने होंगे।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय टीम को पांचवां झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। 64 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया। जडेजा 18 रन बनाकर आउट हो गए। अभी भारतीय टीम को जीत के लिए 60 रन और बनाने है। जडेजा को साइमन हार्मर ने आउट किया।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय टीम को चौथा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 2 रन बनाकर 38 के स्कोर पर आउट हो गए। भारतीय टीम को जीत के लिए अभी 86 रन और बनाने हैं। पंत का विकेट साइमन हार्मर ने लिया।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: भारत को जीत के लिए 91 रन और बनाने होंगे

भारतीय टीम को जीत के लिए 91 रनों की और जरूरत है। टीम के पास कुल 6 विकेट शेष है। अब भारतीय टीम को ऋषभ पंत से काफी उम्मीद होगी। वहीं एक छोर पर वाशिंगटन अच्छा साथ निभा रहे है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को तीसरा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। जुरेल 13 रन बनाकर आउट हो गए। 33 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। अब भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए 91 रन और बनाने हैं।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: लंच का ऐलान

तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। लंच तक भारतीय टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 10 रन बना ली है। ध्रुव जुरेल ने नाबाद 4 और वाशिंगटन सुंदर नाबाद 5 रन बनाकर खेल रहे है। भारत को जीत के लिए 114 रनों की और जरूरत है। साउथ अफ्रीका के लिए दोनों विकेट मार्को यानसेन ने लिया है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: केएल राहुल के रूप में लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा है। केएल राहुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के अब 123 रन और बनाने है। जबकि केवल 7 विकेट शेष है। शुभमन गिल पहले ही मैच से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए दोनों विकेट मार्को यानसेन ने लिया।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा है। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसेन ने जायसवाल को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच करवाया।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू हो गए गई है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया है। भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 124 रन बनाने होंगे।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: 153 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका टीम

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 153 रनों पर सिमट गई है। टेम्बा बावुमा 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उसके अलावा रिकल्टन ने 11, वियान मुल्डर ने 11, कॉर्बिन बॉश ने 25 और मार्को यानसेन ने 13 रनों की पारी खेली। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 124 रनों की जरूरत। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4, मोहम्मद सिराज ने 2, कुलदीप यादव ने 2, अक्षर पटेल ने 1 और बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: साइमन हार्मर लौटे पवेलियन

साउथ अफ्रीका को साइमन हार्मर के रूप में 9वां झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने साइमन हार्मर को बोल्ड करके भारतीय टीम को 9वीं सफलता दिलाई। 153 के स्कोर पर 9वां विकेट गिरा। साउथ अफ्रीका इस समय 123 रनों से आगे है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: टेम्बा बावुमा का पचासा

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक बनाया। इस मैच में अभी तक एक मात्र अर्धशतक लगा है। जो बावुमा के बल्ले से आया है। बावुमा 125 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। वही साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना ली है। अफ्रीका टीम 118 रनों से आगे है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: बुमराह ने बॉश को किया बोल्ड

कार्बिन बॉश के रूप में साउथ अफ्रीका को 8वां झटका लगा। कॉर्बिन बॉश 25 रन बनाकर 135 के स्कोर पर आउट हुए। भारत के लिए यह विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। साउथ अफ्रीका 105 रनों से आगे है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का केल शुरू हो गया है। भारतीय टीम जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करके बल्लेबाजी करना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका को टेम्बा बावुमा से काफी उम्मीदें है।

IND vs SA, 1st Test Day 3 Live Update: पहले टेस्ट से शुभमन गिल हुए बाहर

गर्दन की चोट की वजह से शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सुबह ही ताजा अपडेट जारी किया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com