WTC Points Table: ईडन गार्डन्स की हार ने बढ़ाई मुश्किलें, खिसक कर इस पोजिशन पर पहुंची टीम इंडिया
IND vs SA: कोलकाता ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से हार मिली, जिससे टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान हुआ।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
WTC प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसकी टीम इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa 1st Test Match: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 30 रनों की हार झेलनी पड़ी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच के तीसरे दिन चौथी पारी में टीम इंडिया को 124 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बिखर गए और टीम सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई। इस हार का सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल पर पड़ा, जहां भारत तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गया।
WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत की स्थिति बिगड़ी
कोलकाता टेस्ट से पहले टीम इंडिया WTC प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर थी। हार के बाद भारत अब चौथे स्थान पर खिसक गया है और उसका अंक प्रतिशत घटकर 54.17 रह गया है। भारत इस चक्र में अब तक 8 टेस्ट मैच खेल चुका है, जिसमें उसे 4 में जीत मिली है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रा रहा है, लेकिन कुल मिलाकर टीम का प्रदर्शन रैंकिंग में सुधार करने के लिए पर्याप्त नहीं माना जा रहा है।
साउथ अफ्रीका को मिली बड़ी छलांग
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के लिए कोलकाता टेस्ट जीत बेहद फायदेमंद साबित हुई। चौथे नंबर पर मौजूद अफ्रीकी टीम एक ही जीत से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई। साउथ अफ्रीका इस WTC चक्र में अभी तक 3 मुकाबले खेल चुका है, जिसमें से 2 जीत और 1 हार उसके नाम रही है। उनका अंक प्रतिशत फिलहाल 66.67 है, जो ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, श्रीलंका तीसरे पायदान पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है। श्रीलंका 66.67 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 50 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।
इंग्लैंड छठे पायदान पर है, जिसके अंक प्रतिशत 43.33 हैं। वहीं बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं। इन तीनों में न्यूजीलैंड अभी तक इस चक्र में एक भी मैच नहीं खेल पाया है।
ये भी पढ़ें: शर्मनाक हार पर ऋषभ पंत का बहाना, किसे बताया जिम्मेदार? अगले मुकबले पर दिया हैरान करने वाला बयान
गुवाहाटी टेस्ट भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला
पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए सीरीज में वापसी करना बेहद जरूरी हो गया है। दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां जीत के अलावा टीम के पास कोई विकल्प नहीं होगा। यह मैच भारत की WTC रैंकिंग और भविष्य की संभावनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
