IND vs SA: टीम इंडिया शिकस्त के करीब, जडेजा की बहानेबाजी शुरू! जानिए किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
Ravindra Jadeja: टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के सामने बुरी तरह लड़खड़ा गई है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन भारत 27/2 पर संघर्ष कर रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है और स्थिति भारत के लिए बेहद कठिन बन गई है। मेहमान टीम 549 रनों का विशाल लक्ष्य देकर पहले ही दबाव बना चुकी है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दिन के अंत तक सिर्फ 27 रन पर अपने दो अहम विकेट खो दिए। ऐसे में पांचवें दिन टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य किसी तरह मैच को ड्रॉ की दिशा में ले जाना होगा। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की आक्रामक लय को देखकर यह चुनौती और भी बड़ी लग रही है।
जडेजा ने टॉस को बताया मैच की दिशा बदलने वाला फैक्टर
दिन का खेल खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा मीडिया से बातचीत के लिए आए। उन्होंने टीम की स्थिति को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि मैच की हालत टॉस हारने के कारण बिगड़नी शुरू हुई। जडेजा ने कहा कि 2019 की सीरीज और मौजूदा हालात में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन क्रिकेट में टाइमिंग और शुरुआत बेहद मायने रखती है।
जडेजा ने बताया कि “अगर हम टॉस जीत जाते तो कहानी कुछ और होती। पहली इनिंग का फायदा काफी बड़ा होता, लेकिन यह खेल का हिस्सा है और इसे मानकर आगे बढ़ना ही पड़ता है।”जडेजा के इस बयान को देखकर साफ है कि टीम की मौजूदा स्थिति का प्रेशर खिलाड़ियों पर साफ दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
पांचवें दिन की रणनीति
जडेजा ने साफ किया कि भारत के लिए जीत का मतलब अब केवल मैच को अंतिम दिन तक खींचकर ड्रॉ कराना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी डिफेंसिव तकनीक पर भरोसा करना होगा और धैर्य के साथ खेलना होगा। जडेजा ने कहा कि “अगर हम पूरे दिन टिक गए तो यह हमारे लिए जीत जैसा ही होगा। बस सही शॉट चुनना और विकेट बचाना ही प्राथमिकता है।”
चौथे दिन शुरुआत से दबाव में आई भारतीय बल्लेबाजी
भारत को चौथे दिन आखिरी सत्र में बल्लेबाजी का मौका मिला था। टीम को संभलकर शुरुआत करने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। यशस्वी जायसवाल को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा, जबकि केएल राहुल साइमन हार्मर के सामने टिक नहीं सके। शुरुआती दो झटकों ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया।
ये भी पढ़ें: टेस्ट का आखिरी दिन और 500+ रन! 147 साल के रिकॉर्ड तोड़ेगी इंडिया? जीत के लिए रचना होगा इतिहास
फिलहाल साई सुदर्शन और नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव क्रीज पर हैं और पांचवें दिन भारत की उम्मीदें इन्हीं पर टिकी होंगी। लेकिन पिच पर बढ़ती स्पिन और उछाल को देखते हुए साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के लिए आठ विकेट निकालना मुश्किल नहीं दिख रहा।
