भारत को मिला 30वां टेस्ट वेन्यू! पंत और बावुमा ने किया उद्घाटन, गोल्ड प्लेटेड टॉस से हुआ आगाज
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट शुरू हुआ। गिल की गैरमौजूदगी में पंत पहली बार कप्तान बने। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर को गुवाहाटी के बारासपारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ। यह स्टेडियम भारत का 30वां टेस्ट वेन्यू बन गया है, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा क्षण है। साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 की बढ़त लेकर उतरा, जिससे भारतीय टीम पर बराबरी करने का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
पहली बार कप्तान बने ऋषभ पंत
इस मैच का एक बड़ा आकर्षण रहा ऋषभ पंत का बतौर कप्तान मैदान पर उतरना। शुभमन गिल गर्दन की ऐंठन के कारण बाहर रहे, जिसके चलते पंत को टीम की कमान संभालनी पड़ी। यह मौका उनके लिए खास रहा, क्योंकि पहली बार वे टेस्ट कप्तान के रूप में घरेलू दर्शकों के सामने उतरे। मैच से पहले हुई आधिकारिक फोटोसेशन और औपचारिकताओं ने इस ऐतिहासिक पल को और खास बना दिया।
दोनों कप्तानों ने की यादगार सेरेमनी
मैच से पूर्व, भारतीय कप्तान पंत और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने एसीए स्टेडियम की यादगार तस्वीर पर अपने हस्ताक्षर किए। इसमें बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी शामिल हुए, जिन्होंने टॉस के लिए दोनों कप्तानों को सोने का विशेष स्मारक सिक्का प्रदान किया। यह सिक्का गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले-ever टेस्ट की याद के रूप में हमेशा संजोया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
मैच की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने पिच को शुरुआत में बैटिंग के अनुकूल देखते हुए यह रणनीति अपनाई। भारत ने इस मैच में बदलाव किए और युवा खिलाड़ियों नीतीश कुमार रेड्डी और साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, ताकि टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतर सके।
ये भी पढ़ें: एशेज में बड़ा बखेड़ा! इंग्लिश प्लेयर का विकेट विवादों में, RTS पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
पहले दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 247/6
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 247 रन बनाए। टीम के लिए मुथुसामी 25 रन और वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन की पारी खेली।
