
India vs South Africa 1st Day Highlight: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 247 रन बनाए। टीम के लिए मुथुसामी 25 रन और वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन की पारी खेली।
Stumps on Day 1!
— BCCI (@BCCI) November 22, 2025
An absorbing day's play comes to an end! 🙌
3⃣ wickets for Kuldeep Yadav
1⃣ wicket each for Jasprit Bumrah, Ravindra Jadeja and Mohd. Siraj
Scorecard ▶️ https://t.co/Hu11cnrocG#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XwAptOQ13s
अहम वक्त में भारत को मोहम्मद सिराज ने छठी सफलता दिलवाई है। उन्होंने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डी जॉर्जी को अपना शिकार बनाया। जॉर्जी ने 28 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन आए हैं। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 246/6 है।
साउथ अफ्रीका को वियान मुल्डर के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, कुलदीप ने इस पारी में कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। मुल्डर के बात बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मुथुसामी आए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 201/5 है।
कुलदीप यादव ने 49 के स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को उसका चौथा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर वियान मुल्डर आए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका का स्कोर 188/4 है।
गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम को 58वें ओवर में तीसरा झटका लग गया है। रवीन्द्र जाडेजा ने कप्तान टेम्बा बावुमा को पवेलियन की राह दिखा दी है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 57.2 ओवर दो गेंद में 166/3
दूसरे टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा। साउथ अफ्रीका ने इस सेशन में 74 रन बनाए और केवल 1 विकेट गंवाए। 56 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई है।
भारतीय टीम के गेंदबाजो को विकेट के लिए काफी तरसना पड़ा रहा है। तीसरे विकेट के लिए टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने अब तक 170 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान दोनों ने 66 रन जोड़े हैं। बावुमा 33 और स्टब्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका भी 82 के स्कोर पर लगा। टी के बाद भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिली। रियान रिकल्टन 35 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने पंत के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा।
पहला सेशन पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन में हुए 26.5 ओवर की खेल में 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। मारक्रम 38 रन बनाकर आउट हो गए। रियान रिकल्टन 35 रन बनाकर नाबाद है। भारत के लिए एक मात्र सफलता जसप्रीत बुमराह को मिला।
जसप्रीत बुमराह ने एडेन मारक्रम को आउट करके भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी है। मारक्रम 38 रन बनाकर 82 के स्कोर पर आउट हो गए। इसी के साथ टी की घोषणा भी हो गई है। टी तक भारत सिर्फ एक विकेट लेने में ही कामयाब रहा।
पहले एक घंटे में साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर ने संभलकर बल्लेबाजी की। 12 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान पर 34 रन बना चुके है। एडेन मारक्रम और रियान रिकल्टन जमे हुए हैं।
यह गर्व का पल है, मैं BCCI का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। आप इसे दोनों हाथों से पकड़ना चाहते हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस टीम में दो बदलाव किया गया है।
एडेन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बावुमा ने कहा कि टीम में एक बदलाव है।
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, एडेन मारक्रम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज
पंत आज इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह एमएस धोनी के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट में भारत को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने चौथी इनिंग में भारत के सामने 124 रन का टारगेट रखा, लेकिन मेज़बान टीम 35 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ़ 93 रन ही बना सकी।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और वो अपने देश साउथ अफ्रीका लौट गए हैं। रबाडा पिछले हफ़्ते कोलकाता में सीरीज़ का पहला मैच पसलियों में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे, और वे अब तक उससे उबर नहीं पाए हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। 8.30 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा। वहीं 9 बजे से मुकाबला शुरू होगा।