Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND U19 vs PAK U19 Live: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, वेदांत त्रिवेदी ने लगाई फिफ्टी

India Under-19 Vs Pakistan Under-19: अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइनल पर टिकी हुई है। वहीं भारत के पास बदला लेने का भी मौका है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 01, 2026 | 03:04 PM
LIVE
Follow Us
Close
Follow Us:
  • 01 Feb 2026 03:04 PM (IST)

    01 Feb 2026 03:04 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: विहान मल्होत्रा आउट

    विहान मल्होत्रा के रूप में टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें अहमद हुसैन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अभिज्ञान कुंडू आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 25 ओवर के बाद 110/4 है।

  • 01 Feb 2026 02:56 PM (IST)

    01 Feb 2026 02:56 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत के 100 रन पूरे

    भारत टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच चुका है। इस वक्त क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी 32 और विहाल म्ल्होत्रा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 22.5 ओवर के बाद 109/3 है।

  • 01 Feb 2026 01:46 PM (IST)

    01 Feb 2026 01:46 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत ने चार गेंद में गंवाए तीन विकेट

    भारतीय टीम ने 4 गेंदों में तीन बड़े विकेट गंवा दिया। सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। उसके बाद उसी ओवर में आयुष म्हात्रे पवेलियन लौट गए। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर आरोन जॉर्ज पवेलियन लौट गए। 47 के स्कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवाए।

  • 01 Feb 2026 01:39 PM (IST)

    01 Feb 2026 01:39 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

    वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। वैभव 30 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका 47 के स्कोर पर लगा। वैभव की जगह अब कप्तान आयुष म्हात्रे क्रजी पर उतरे हैं।

  • 01 Feb 2026 01:03 PM (IST)

    01 Feb 2026 01:03 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारतीय पारी की शुरुआत

    भारत को टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया गया। बल्लेबाजी करने भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतर गए हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए पहला ओवर अली रजा डालेंगे।

  • 01 Feb 2026 12:59 PM (IST)

    01 Feb 2026 12:59 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारत का कोई बल्लेबाज टॉप-10 में नहीं

    भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी मैच जीते हैं और बुलावायो में एक मैच में 300 से ज़्यादा रन बनाने वाली एकमात्र टीम है। फिर भी, रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप 5, या टॉप 10 में भी कोई भारतीय नहीं है। भारत के लिए अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले अभिज्ञान कुंडू हैं, जिन्होंने चार मैचों में दो हाफ-सेंचुरी के साथ 183 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने चार मैचों में 133.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं।

  • 01 Feb 2026 12:53 PM (IST)

    01 Feb 2026 12:53 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: भारतीय टीम का प्लेइंग-11

    आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

  • 01 Feb 2026 12:52 PM (IST)

    01 Feb 2026 12:52 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग-11

    हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

  • 01 Feb 2026 12:51 PM (IST)

    01 Feb 2026 12:51 PM (IST)

    Ind Vs Pak U-19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

    अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टॉस जीकतर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

India vs Pakistan Live Score, ICC U19 World Cup 2026 Super Sixes Match Updates (India U19 Cricket Team vs Pakistan U19 Cricket Team): क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबला आ गया है। रविवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर-सिक्स चरण में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला खास तौर पर भारत के लिए अहम है, जो पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका तलाश रहा है। भारतीय टीम का टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। टीम ने अमेरिका के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अभियान की शानदार शुरुआत की और इसके बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को भी मात दी। सुपर-सिक्स के अपने पहले मैच में भारत ने मेज़बान जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराकर अपने विजयी क्रम को जारी रखा।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने सुपर-सिक्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना मैच गंवाया है, इसलिए वह भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज और दर्शकों के लिए खास होता है। सुपर-सिक्स में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और टूर्नामेंट में लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखने की कोशिश करेगी।

 

सम्बंधित ख़बरें

VIDEO: पाकिस्तान की ‘सर्कस’ वाली फील्डिंग! पहले आसान सा कैच टपकाया, फिर बच्चों की तरह रन आउट भी किया मिस

U19 World Cup: मैदान पर जंग, जुबानी वार भी तेज! भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले देखें हेड टू हेड रिकॉर्

U19 WC 2026: कुदरत का निजाम या भारत की किस्मत? अगर धुला भारत-पाक मैच, तो सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुचेगी?

U19 World Cup: पाक के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड कर देगा हैरान, मैच से पहले 5 दिग्गजों ने कही ये बात

India vs pakistan u19 world cup live updates scorecard commentary in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • India vs Pakistan
  • Indian Under-19 Team
  • Under-19 Cricket World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.