PCB चीफ की बोलती बंद…टीम इंडिया के साथ मुकाबले पर जब पूछा गया तीखा सवाल, तो घबराने लगे मोहसिन नकवी
IND vs PAK: पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले से पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी मीडिया के सवालों पर घबराते नजर आए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan on 15 Fab, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तान के पीछे हटने के बाद यह साफ हो गया है कि 15 फरवरी को कोलंबो में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अपने निर्धारित समय पर खेला जाएगा। हालांकि, इस फैसले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंटरव्यू के दौरान घबराते दिखें मोहसिन नकवी
पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक घोषणा से कुछ समय पहले मोहसिन नकवी एक PSL कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां पत्रकारों ने उनसे बहिष्कार और आईसीसी के साथ बातचीत को लेकर सवाल किए। इन सवालों के जवाब देते समय उनका रवैया कुछ रक्षात्मक नजर आया और कई मौकों पर वे असहज भी दिखे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने मैच खेलने के बदले अपनी कोई शर्त मनवाई है, तो नकवी ने कहा, “हमने जो स्टैंड लिया था, वह बांग्लादेश के लिए था, हमने अपने लिए कुछ नहीं किया।” उनके इस जवाब को कई लोगों ने सवाल से बचने की कोशिश के रूप में देखा, क्योंकि पूरे विवाद के बाद पाकिस्तान को अपनी किसी भी मांग पर सहमति नहीं मिल सकी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
आईसीसी ने खारिज की पाकिस्तान की प्रमुख मांगें
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने तीन अहम मांगें रखी थीं, लेकिन इन्हें स्वीकार नहीं किया गया। भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज बहाल कराने की मांग पर आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके अलावा आईसीसी के राजस्व में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग को भी नियमों का हवाला देते हुए ठुकरा दिया गया। पाकिस्तान की ओर से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव भी रखा गया था, लेकिन इस सुझाव को भी मंजूरी नहीं मिली।
दबाव और चेतावनी के बीच पाकिस्तान ने बदला रुख
मोहसिन नकवी ने इंटरव्यू में कहा कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मैच खेलने का अनुरोध किया था और खेल भावना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि वह भारत के खिलाफ खेलने से इंकार करता है, तो पीसीबी की सदस्यता पर कार्रवाई हो सकती है और उसे मिलने वाला बड़ा वित्तीय फंड भी रोका जा सकता है।
ये भी पढ़ें: मेजबान देश की बढ़ी मुश्किलें, वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका का स्टार खिलाड़ी चोटिल, पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
आईसीसी ने सोमवार देर रात जारी बयान में कहा कि सभी सदस्य देशों को मेंबर्स पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट का पालन करना अनिवार्य है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ल्ड कप की प्रतिष्ठा और व्यावसायिक हितों से समझौता नहीं किया जा सकता।
