Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India vs Pakistan Highlights: एशिया कप में भारत ने लगाया जीत का चौका, पाकिस्तान को फिर धोया

India vs Pakistan Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर लिया। यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 22, 2025 | 12:29 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs Pakistan Highlights, Asia Cup 2025 Super 4:  भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दूसरी बार हरा दिया है। लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ सफलता पूर्वक ऑपरेशन व्हाइट बॉल चलाने के बाद सुपर-4 के मैच में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर-4 में भी हरा दिया। 172 रन के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 हासिल कर लिया।

भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और गिल ने शानदार और तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वह 3 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 74 रन की पारी खेली। अभिषेक की पारी ने ही भारत की जीत को आसान बना दिया। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक 7 रन पर नाबाद रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिले थे।

सम्बंधित ख़बरें

वो गेंदबाज जिन्होंने बिना रन दिए फेंकी थी 131 गेंद, पिच पर सिक्का रख करते करते थे गेंदबाजी; जानें उनकी कहानी

ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर

IPL 2026: LSG के ऑनर पर आग बबूला हुए ललित मोदी, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग

Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल

 

The liveblog has ended.
  • 22 Sep 2025 12:28 AM (IST)

    22 Sep 2025 12:28 AM (IST)

    India vs Pakistan Live score: अभिषेक शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

    अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होने कहा कि जिस तरह वे बिना वजह हमारे सामने आ रहे थे, मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसलिए मैंने सोचा कि उनकी बातों का जवाब बल्ले से देना ज़्यादा सही गोी। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता था। (गिल के साथ साझेदारी पर) हम स्कूल के दिनों से साथ खेल रहे हैं, हमें एक-दूसरे की संगत पसंद है। हमें लगा कि हम ऐसा कर सकते हैं और आज वही दिन था। जिस तरह से वह बेहतरीन शॉट्स लगा रहे हैं थे, मैंने उसका पूरा मज़ा लिया। अगर आप किसी को इस अंदाज़ में खेलते देखते हैं, तो वही इरादा मैं भी दिखाने का प्रयास करता हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे पता है कि मैं टीम को जीत दिलाने में सक्षम हूं।

  • 22 Sep 2025 12:25 AM (IST)

    22 Sep 2025 12:25 AM (IST)

    India vs Pakistan Live score: भारत ने जीता मुकाबला

    भारतीय टीम ने मुकाबले को 7 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने विजयी चौका लगाया। एशिया कप में भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है। तिलक वर्मा ने नाबाद 30 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 7 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 2 विकेट चटकाए।

  • 21 Sep 2025 11:47 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:47 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: संजू सैमसन हुए बोल्ड

    संजू सैमसन के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। 148 के स्कोर सैमसन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हारिस रऊफ ने सैमसन को बोल्ड किया।

  • 21 Sep 2025 11:39 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:39 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: टी20 अंतरराष्ट्रीय एशिया कप में भारत के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    • 122* – विराट कोहली बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दुबई, 2022
    • 83 – रोहित शर्मा बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2016
    • 74 – अभिषेक शर्मा बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2025, आज रात*
    • 72 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, दुबई, 2022
    • 68* – सूर्यकुमार यादव बनाम हांगकांग, दुबई, 2022
  • 21 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका

    अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। अभिषेक 39 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के लगाए।

  • 21 Sep 2025 11:27 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:27 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

    • 12 - रोहित शर्मा
    • 7-विराट कोहली
    • 6 - संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव*
    • 5- केएल राहुल
  • 21 Sep 2025 11:25 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:25 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले 10 ओवरों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वाधिक रन

    • 105/1, दुबई, 2025, आज रात*
    • 93/3, दुबई, 2022
    • 88/2, दुबई, 2025
  • 21 Sep 2025 11:20 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:20 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

    भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। 106 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। हारिस रऊफ ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया।

  • 21 Sep 2025 11:12 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:12 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: भारत को लगा पहला झटका

    शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। 105 के स्कोर पर शुभमन गिल 47 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए। शुभमन गिल ने 28 गेंदों का सामना किया।

  • 21 Sep 2025 11:08 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:08 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: भारत-पाक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

    • 23 मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद 2012
    • 24 अभिषेक शर्मा, दुबई 2025 *
    • 29 युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012
    • 32 इफ्तिखार अहमद, मेलबर्न 2022
    • 33 मिस्बाह-उल-हक, डरबन 2007
  • 21 Sep 2025 11:04 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:04 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: 100 के पार पहुंचा भारत

    भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 9वें ओवर में ही 100 रन पूरा किया।

  • 21 Sep 2025 11:02 PM (IST)

    21 Sep 2025 11:02 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: अभिषेक शर्मा का पचासा

    अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदें में अपना पचास रन पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज पचासा बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

  • 21 Sep 2025 10:22 PM (IST)

    21 Sep 2025 10:22 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: टी20I पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ते भारतीय बल्लेबाज

    • रोहित शर्मा, आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021
    • यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, हरारे 2024
    • संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, मुंबई विश्व कप 2025
    • अभिषेक शर्मा, हैदर अली, दुबई 2025
    • अभिषेक शर्मा, शाहीन अफरीदी, दुबई 2025
  • 21 Sep 2025 10:21 PM (IST)

    21 Sep 2025 10:21 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतर गई है। अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया।

  • 21 Sep 2025 10:00 PM (IST)

    21 Sep 2025 10:00 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन

    पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की पारी खेली। फरहान के अलावा फखर जमान ने 13, सैम अयूब ने 21, हुसैन तलत ने 10, मोहम्मद नवाज ने 21, सलमान अली आगा ने 17 और फहीम अशरफ ने 20 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2, कुलदीप यादव ने 1 और हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट चटकाए।

  • 21 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    21 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: रन आउट के रूप में गिरा पाकिस्तान का पांचवां विकेट

    पाकिस्तान को पांचवां झटका 149 रन के स्कोर पर लगा। मोहम्मद नवाज 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव के डायरेक्ट थ्रो ने नवाज को पवेलियन की राह दिखाई।

  • 21 Sep 2025 09:27 PM (IST)

    21 Sep 2025 09:27 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: दुबे ने फरहान को किया आउट

    पाकिस्तान को चौथा झटका 115 के स्कोर पर लगा। शिवम दुबे ने साहिबजादा फरहान को आउट किया। फरहान ने 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के लगाए। शिवम दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में फरहान ने सूर्या को कैच दे बैठे।

  • 21 Sep 2025 09:19 PM (IST)

    21 Sep 2025 09:19 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: हुसैन के रूप में पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

    पाकिस्तान को तीसरा झटका 111 के स्कोर पर लगा। कुलदीप यादव ने हुसैन तलत को आउट करके भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। हुसैन 10 रन बनाकर आउट हुए।

    Asia Cup T20 2025. WICKET! 13.1: Hussain Talat 10(11) ct Varun Chakaravarthy b Kuldeep Yadav, Pakistan 110/3 https://t.co/CNzDX2HcvN #INDvPAK #AsiaCup2025 #Super4

    — BCCI (@BCCI) September 21, 2025

  • 21 Sep 2025 08:57 PM (IST)

    21 Sep 2025 08:57 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने बनाए 91 रन

    पाकिस्तान की टीम ने आज शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। फखर जमान 15 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने पारी को संभाला और भारतीय गेंदबाजों पर जमकर रन बटोरे। फरहान 52 रन और सैम अयूब 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 21 Sep 2025 08:54 PM (IST)

    21 Sep 2025 08:54 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: फरहान का अर्धशतक

    फरहान ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। इस दौरान फरहान ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। फरहान ने अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

    Asia Cup T20 2025. 9.3: Axar Patel to Sahibzada Farhan 6 runs, Pakistan 90/1 https://t.co/CNzDX2HcvN #INDvPAK #AsiaCup2025 #Super4

    — BCCI (@BCCI) September 21, 2025

  • 21 Sep 2025 08:19 PM (IST)

    21 Sep 2025 08:19 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: हार्दिक पांड्या ने दिलाई पहली सफलता

    हार्दिक पांड्या ने फखर जमान को चलता किया। 21 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। संजू सैमसन ने कैच पकड़कर फखर जमान को चलता किया।

    Asia Cup T20 2025. WICKET! 2.3: Fakhar Zaman 15(9) ct Sanju Samson b Hardik Pandya, Pakistan 21/1 https://t.co/CNzDX2HcvN #INDvPAK #AsiaCup2025 #Super4

    — BCCI (@BCCI) September 21, 2025

  • 21 Sep 2025 08:09 PM (IST)

    21 Sep 2025 08:09 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: पहले ओवर में ही छूटा फरहान का कैच

    पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का कैच तीसरे ही गेंद पर छूट गया। अभिषेक शर्मा के हाथों से थर्ड मैन पर कैच छूट गया। जिसके बाद हार्दिक के पहले ओवर में 6 रन बने।

  • 21 Sep 2025 08:00 PM (IST)

    21 Sep 2025 08:00 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी

    पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर गए हैं। साहिबजादा फरहान के साथ इस बार फखर जमान पारी का आगाज करेंगे। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या करेंगे।

    Welcome to the live coverage of the Asia Cup Match between India and Pakistan. https://t.co/CNzDX2HKll #INDvPAK #AsiaCup2025 #Super4

    — BCCI (@BCCI) September 21, 2025

  • 21 Sep 2025 07:38 PM (IST)

    21 Sep 2025 07:38 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

  • 21 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    21 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: पाकिस्तान के कप्तान क्या कहा?

    हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। यह मैच हमारे लिए एक नया चैलेंज है और हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। टीम का माहौल बिल्कुल सामान्य है। हमें शुरुआत के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

  • 21 Sep 2025 07:34 PM (IST)

    21 Sep 2025 07:34 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: भारतीय टीम का प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

  • 21 Sep 2025 07:31 PM (IST)

    21 Sep 2025 07:31 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: भारत ने जीता टॉस

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव के हक में सिक्का गिरा। सूर्या ने बताया कि इस टीम में दो बदलाव है। बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है।

  • 21 Sep 2025 06:48 PM (IST)

    21 Sep 2025 06:48 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: एशिया कप के लिए पाकिस्तान की पूरी स्क्वाड

    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम

  • 21 Sep 2025 06:47 PM (IST)

    21 Sep 2025 06:47 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: एशिया कप के लिए भारत की पूरी स्क्वाड

    अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती

  • 21 Sep 2025 06:47 PM (IST)

    21 Sep 2025 06:47 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड?

    इंडिया और पाकिस्तान के बीच अभी तक 14 टी20 खेले गए हैं जिसमें से 11 मैच भारत ने जीतकर अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

  • 21 Sep 2025 06:46 PM (IST)

    21 Sep 2025 06:46 PM (IST)

    India vs Pakistan Live score: पिछले 5 मैचों में दोनों टीमों का कैसा है प्रदर्शन?

    एशिया कप में आज रात को सुपर 4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच आमना-सामना होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं। दोनों टीमों के पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों के नतीजों की बात करें तो भारत ने पिछले सभी 5 मैच जीते हैं। पाकिस्तान ने 4 जीते हैं और एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। संयोग से पिछले 5 मैचों में उसकी इकलौती हार भारत के ही खिलाफ मिली थी। 14 सितंबर को एशिया कप के ग्रुप लीग मैच में भारत ने पाकिस्तानी को एकतरफा अंदाज में हराया था।

India vs pakistan live score asia cup 2025 india vs pakistan t20 match latest cricket scorecard liveblog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 06:28 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • IND vs PAK
  • India vs Pakistan
  • Pakistan Cricket Board

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.