IPL 2026: LSG के ऑनर पर आग बबूला हुए ललित मोदी, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग
Lalit Modi on Sanjiv Goenka in IPL 2026: ललित मोदी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर विवादित टिप्पणी कर बीसीसीआई से टीम पर कार्रवाई करके बैन करने की मांग की है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
संजीव गोयनका (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस लीग के शुरू होते ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर चर्चा आ गए हैं। ललित मोदी ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है और बीसीसीआई से टीम को बैन करने की मांग की है।
ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैंने आपसे कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका पूरी तरह से लूजर और सबसे बड़ा जोकर है। मैं उसके बर्ताव से सच में शर्मिंदा हूं। मैंने आईपीएल (IPL) को फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बनाया था, इसलिए नहीं कि हर साल, हर बार ऐसी हरकतें हों।”
I told you this guy @DrSanjivGoenka owner of @LucknowIPL is a complete looser and joker of the highest order – i am seriously embarrassed with his behaviour. I created the @IPL for fans and players alike. Not for this to happen every time every year. If I was still Chairman and… https://t.co/5mHzg8RAY1 — Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
उन्होंने लिखा, “अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता, तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की ओनरशिप हमेशा के लिए छीन लेता। वह पूरी तरह से घमंडी जोकर है। इसी मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी अनुबंध में एक क्लॉज है। बीसीसीआई इसे लागू करे। ईमानदारी सबसे ऊपर रहे। सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करके उसे बच निकलने देना ये सही तरीका नहीं है। फैंस और खिलाड़ी दोनों इसे याद रखेंगे।”
IPL 2026 में लखनऊ और दिल्ली के मैच के बाद दिखा था ये नजारा
दरअसल, एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद संजीव गोयनका को पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इस घटना को फैंस और आलोचक गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़ कर देख रहे हैं। गोयनका को सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका से जुड़े मीम्स वायरल हो रहे हैं।
Not everything you see is the true story, here’s the unfiltered post match vibes, when cameras don’t cut. pic.twitter.com/EiPMWrmlkQ — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 2, 2026
एलएसजी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सबकुछ ठीक होने का स्पष्टीकरण दिया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि आप जो कुछ भी देख रहे हैं वह सच नहीं है। यहां मैच के बाद की अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं, जब कैमरे कट नहीं करते।
यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
संजीव गोयनका ने मैच के बाद क्या कहा?
मैच के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे फैंस, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।”
