28 Sep 2025 10:52 PM (IST)
28 Sep 2025 10:34 PM (IST)
भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा। 20 के स्कोर पर शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हो गए। फहीम अशरफ ने गिल को आउट करके अपनी दूसरी सफलता हासिल की।
28 Sep 2025 10:20 PM (IST)
सूर्यकुमार यादव के रूप भारत को दूसरा झटका लगा। 10 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई।
28 Sep 2025 10:14 PM (IST)
फहीम अशरफ की गेंद पर अभिषेक शर्मा हारिस रऊफ द्वारा कैच आउट किए गए हैं। यह एक मिसहिट था, जिसे मिड-ऑन पर लपक लिया गया। फहीम अशरफ ने बल्लेबाज के सामने ज़ोरदार अंदाज में जश्न मनाया। अभिषेक अपनी बेहद आक्रामक मानसिकता के कारण हमेशा गेंदबाज़ पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आज नहीं चल पाए। अभिषेक शर्मा 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर कैच हो गए।
Asia Cup T20 2025. WICKET! 1.1: Abhishek Sharma 5(6) ct Haris Rauf b Faheem Ashraf, India 7/1 https://t.co/0VXKuKOMOu #TeamIndia #AsiaCup2025 #Final
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:50 PM (IST)
बुमराह की गेंद पर नवाज़ ने रिंकू सिंह को कैच आउट थमा दिया। गेंद काफी ऊँची थी, लेकिन डीप मिड-विकेट पर कैच लपकने में रिंकू सिंह ने कोई गलती नहीं की। 19.1 ओवर में पूरी टीम 146 रन पर ऑल-आउट हो गयी। पिछले 30 मिनटों में पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गयी। नवाज़ कैच आउट होने के पहले 6 रन बनाए थे।
Jasprit Bumrah with the final two wickets 👌
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Final | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/rO9FfBWIO1
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
An excellent bowling performance 👌
4️⃣ wickets for Kuldeep Yadav
2️⃣ wickets each for Jasprit Bumrah, Axar Patel and Varun Chakaravarthy#TeamIndia need 147 to win 🎯Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 | #Final pic.twitter.com/CNRcsGriwR
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:39 PM (IST)
तेज गेंदबाज बुमराह की गेंद पर हारिस राउफ़ बोल्ड हो गए। बुमराह की गेंद ऑफ स्टंप के नीचे सीधे यॉर्कर फेंकी, जिसे वह खेल नहीं सके। हारिस लाइन कवर नहीं कर पाए और स्विंग हो गए। हारिस राउफ़ 4 गेंदों में 6 रन बनाए थे।
BUMRAH DID A PLANE CELEBRATION AFTER THE WICKET OF RAUF 🔥 pic.twitter.com/SKYOPjDy1C
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:35 PM (IST)
कुलदीप यादव की गेंद पर फहीम अशरफ ने तिलक वर्मा को कैच थमा दिया। कुलदीप यादव के पहले दो ओवरों में 23 रन बने थे और वे काफी महंगे दिख रहे थे, लेकिन अगले दो ओवरों में उन्होंने 7 रन देकर 4 विकेट लेकर सबको चौंका दिया। इस तरह से कुलदीप में दूसरे स्पेल में धमाकेदार वापसी की। फुल लेंथ की गेंद पर फहीम लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट हो गए। फहीम अशरफ ने भी खाता नहीं खोला था।
3️⃣ wickets in an over 😎
Kuldeep Yadav weaved his magic tonight 🙌
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Final | @imkuldeep18 pic.twitter.com/uRKMxer430
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:32 PM (IST)
कुलदीप यादव की गेंद पर शाहीन अफरीदी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पाकिस्तान 21 रनों के भीतर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। शाहीन बेहद आक्रामक दिख रहे थे। वह बस कुलदीप की हर गेंद पर लेग साइड में छक्का जड़ना चाहते थे। वह क्रीज़ पर टिके रहे, उन कुछ गेंदों में उन्होंने कई कोशिशें कीं, लेकिन गेंद नहीं लगी। इस बार वह बहुत आगे निकल गए और कुलदीप ने चालाकी से गुगली को शॉर्ट कर दिया। शाहीन अपने शॉट में आगे थे। गेंद उनके मिडिल स्टंप की लाइन पर लगी और बॉल-ट्रैकर के अनुसार लेग स्टंप पर लगी। शाहीन अफरीदी बिना खाता खोले आउट हो गए।
28 Sep 2025 09:25 PM (IST)
कुलदीप यादव की गेंद पर सलमान आगा, सैमसन द्वारा कैच थमा कर आउट हो गए हैं। गेंद काफी ऊँची थी, लेकिन संजू ने उसे पकड़ने की सफल कोशिश की। बुमराह मिड-विकेट पर मौजूद थे, लेकिन संजू बाईं ओर दौड़े और फिर गेंद को पकड़ने के लिए उन्हें अपनी बाहें फैलाकर डाइव लगानी पड़ी। आगा ने एक अंधाधुंध स्लॉग खेला था और गेंद पूरी तरह से मिस हो गई। सलमान आगा ने 7 गेदों में 8 रन बनाए थे।
#TeamIndia spinners are on a roll 👌
Sanju Samson with 2️⃣ splendid catches
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 | #Final | @akshar2026 | @imkuldeep18 | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/XadxXeTim5
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:22 PM (IST)
अक्षर की गेंद पर हुसैन तलत ने संजू सैमसन को कैच थमाकर आउट हो गए। आजकल टी20 क्रिकेट में बाएँ हाथ के बल्लेबाज़ के लिए बाएँ हाथ के फ़िंगर स्पिनर का इस्तेमाल एक सकारात्मक जोड़ी के रूप में देखा जाता है। तलत ने ज़ोरदार शॉट लगाने की कोशिश की और स्लॉग को मिड-विकेट के ऊपर से मारने चक्कर में फंस गए। गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और गेंद सीधे ऊपर चली गई। हुसैन तलत ने 2 गेंदों पर केवल 1 रन बनाए थे।
28 Sep 2025 09:17 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर फखर जमान कुलदीप यादव द्वारा कैच आउट हो गए। फखर जमान ने इसके पहले गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का लगाया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने ज़रा भी परवाह नहीं की और वाइड गेंद डालने की अपनी रणनीति पर अड़े रहे। इस बार गेंद थोड़ी फुल लेंथ की थी, इसलिए फखर उसे सीधा नहीं मार पाए और न ही उसके नीचे आ पाए। गेंद बल्ले के बाहरी हिस्से से टकराई और मोटे किनारे से निकल गई। कुलदीप ने बैकवर्ड पॉइंट पर बैक-पेडल करते हुए एक अच्छा कैच लपका। यह महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि फखर सेट बल्लेबाज़ थे। फखर जमान 35 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
Another wicket in the bag 👌
Varun Chakaravarthy gets his 2️⃣nd 💪
Another fine catch, this time by Kuldeep Yadav 🙌
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 | #Final | @chakaravarthy29 | @imkuldeep18 pic.twitter.com/UAAgfkApQf
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:10 PM (IST)
अक्षर की गेंद पर मोहम्मद हारिस ने रिंकू सिंह को कैच थमा दिया। इस तरह से पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। उनको लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट किया गया और सिल्वर डक बने। लॉफ्टेड शॉट खेलने के लिए क्रीज़ से बाहर निकले, लेकिन शॉट की फ्लाइट में फंस गए । मोहम्मद हारिस 2 गेंदों में कोई रन नहीं बना सके।
2 wickets in quick succession ✌️⚡
Axar Patel gets his first as #TeamIndia get their 3rd 💪
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 | #Final | @akshar2026 pic.twitter.com/KCicPY3Tdo
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:07 PM (IST)
कुलदीप यादव की गेंद पर सैम अयूब बुमराह के हाथों कैच आउट हो गए। कुलदीप को अयूब ने ओवर की शुरुआत में कुछ कट शॉट लगाए, लेकिन इस बार सफल नहीं हो सके। अयूब कट पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बैकवर्ड पॉइंट की तरफ स्लाइस कर गए। बुमराह ने झुककर एक अच्छा लो कैच लपका। सैम अयूब ने 11 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 14 रन बनाए।
Kuldeep Yadav gets #TeamIndia their 2nd wicket 🙌
An excellent low catch from Jasprit Bumrah 👌
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 | #Final | @imkuldeep18 pic.twitter.com/NEqNZuRHLC
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 09:07 PM (IST)
पाकिस्तान के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं। अब तक की खास बातें..
28 Sep 2025 08:46 PM (IST)
पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 57 रनों की पारी खेली। कुलदीप यादव ने फरहान का विकेट लिया। 84 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा।
28 Sep 2025 08:44 PM (IST)
साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान फरहान ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। 9 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 76 रन बनाए।
28 Sep 2025 08:31 PM (IST)
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट के 45 रन बनाए। साहिबाजादा फरहान ने 30 और फखर जमान 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने पहले 6 ओवर में कोई विकेट नहीं निकाल सका।
28 Sep 2025 08:04 PM (IST)
एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम के लिए पहला ओवर शिवम दुबे लेकर आएं। शिवम दुबे मात्र चौथी बार पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव का यह फैसला काफी साहसिक है। पाकिस्तान के लिए पारी का आगाज फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने किया।
🚨 Toss & Playing XI🚨#TeamIndia won the toss and elected to bowl in the #Final 🙌
Here's tonight's Playing XI 👍
Updates ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#AsiaCup2025 pic.twitter.com/tPSPz4uHBD
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
28 Sep 2025 07:35 PM (IST)
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
28 Sep 2025 07:34 PM (IST)
हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। लाइट्स में विकेट और भी बेहतर हो जाता है। हम पहले अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, लेकिन आज हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। पिछले 5-6 मैचों से हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह काफ़ी अच्छा है। दुर्भाग्य से हार्दिक इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
28 Sep 2025 07:33 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
28 Sep 2025 07:33 PM (IST)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
28 Sep 2025 07:16 PM (IST)
चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं। यह भारत के लिए एक बड़ा झटका है। हार्दिक पांड्या की जगह रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है।
28 Sep 2025 06:23 PM (IST)
आंकड़े बताते हैं कि भारत के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड दमदार है। ओवरऑल किसी भी फाइनल की बात करें तो 12 में से 8 बार पाकिस्तान ने फाइनल जीता है। 5 या इससे ज्यादा टीमों वाले टूर्नामेंट में 5 में से 3 बार फाइनल पाकिस्तान ने जीता है। ऐसे में भारत को सतर्क रहना होगा।
28 Sep 2025 06:22 PM (IST)
28 Sep 2025 06:21 PM (IST)
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
28 Sep 2025 06:19 PM (IST)
दुबई की पिच पर टॉस का अहम रोल माना जाता है। यहां की सतह स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिलती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर्स ही खेल का रुख बदलने का दम रखते हैं। इस मैदान पर रन चेज करने वाली टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, इसलिए दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
28 Sep 2025 06:18 PM (IST)
दुबई का मौसम हमेशा से खिलाड़ियों की परीक्षा लेता आया है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके साथ ही ह्यूमिडिटी भी खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। अब तक इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों को पसीना बहाना पड़ा है और आज भी हालात कुछ अलग नहीं होंगे।
28 Sep 2025 06:16 PM (IST)
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल के लाइव कवरेज में आपका स्वागत करता हूं। एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। 41 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Pakistan Live Cricket Score, T20 Asia Cup 2025 Final: एशिया कप का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच पहली बार फाइनल खेला जा रहा है। इस सीजन भारत और पाकिस्तान तीसरी बार आपस में भिड़ेंगी। इस सीजन में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दो मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।
एशिया कप का आयोजन 1984 से हो रहा लेकिन भारत और पाकिस्तान पहली बार 41 साल में फाइनल में आमने-सामने होगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सभी 6 मुकाबले जीते हैं। जबकि पाकिस्तान ने सुपर-4 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मैचों में काफी तनाव देखने को मिला है। भारतीय टीम, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ ‘हाथ नहीं मिलाने’ की नीति पर कायम है। वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने तानों, अपशब्दों का इस्तेमाल किया और यहां तक कि विमान गिरने का भड़काऊ इशारा किया, जिससे बवाल मचा।