IND vs PAK: टीम इंडिया के साथ धोखाधड़ी! मैच रेफरी ने PAK को जानबूझकर जिताया दिया टॉस, सबूत हुआ वायरल
Womens Cricket World Cup 2025: Ind vs Pak वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के टॉस में विवाद हुआ। टीम इंडिया के साथ धोखेबाजी जैसी स्थिति बनी, रेफरी ने पाकिस्तान की कप्तान को टॉस जीताया और यह सब कैमरे में कैद हुआ।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मैच रैफरी के साथ हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना खान (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs PAK W: कोलंबो में खेले जा रहे वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के इंडिया और पाकिस्तान के लीग मुकाबले में टॉस को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत तीव्र नजर आ रही थी, लेकिन टॉस के दौरान जो घटना हुई उसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस फेंका और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टेल्स का कॉल किया। इसके बाद मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज और टॉस प्रेजेंटर मेल जोंस ने हेड्स का ऐलान कर दिया। सच में टॉस में जीत भारत की टीम की होनी थी, लेकिन किसी कारणवश टॉस पाकिस्तान के नाम दर्ज हो गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किया गया।
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की कप्तान से सवाल किया गया कि वे क्या करना चाहेंगी? ऐसे में फातिमा सना ने थोड़ी देर सोचने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस घटना ने क्रिकेट में बेहद कम देखने वाले ब्लंडर को जन्म दिया। आमतौर पर मैच रेफरी और टॉस प्रेजेंटर इस तरह की गलती नहीं करते, लेकिन इस बार ऐसा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
It’s time for some batting firepower 💥 Pakistan win the toss and #TeamIndia will bat first! 🏏 Catch the LIVE action ➡ https://t.co/CdmEhf3jle#CWC25 👉 #INDvPAK | LIVE NOW on Star Sports network & JioHotstar! pic.twitter.com/bqYyKrwFLt — Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2025
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस पर कोई आवाज नहीं उठाई। संभव है कि शोर-शराबे या किसी अन्य वजह से उन्होंने फातिमा सना का कॉल सही तरीके से न सुना हो। हालांकि, मैच रेफरी और प्रेजेंटर की जिम्मेदारी थी कि वे टॉस के परिणाम को स्पष्ट रूप से घोषित करें और किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
इस विवाद ने मैच की शुरुआत से ही माहौल को और हाई-वोल्टेज बना दिया है। फिलहाल भारतीय टीम को बल्लेबाजी करनी पड़ रही है क्योंकि पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। इस टॉस ब्लंडर के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस में काफी बहस देखने को मिली। कई लोग मैच रेफरी और प्रेजेंटर की जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि यह केवल एक इंसानी गलती थी।
ये भी पढ़ें: ‘मुझे कप्तानी करनी है…’, रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताई दिल की बात
इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्रिकेट में कभी-कभी तकनीकी और मानवीय गलतियों के कारण विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। टॉस का यह विवाद मैच के रिजल्ट को प्रभावित तो नहीं करेगा, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेफरी और प्रेजेंटर को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। भारतीय टीम फिलहाल मैदान पर अपने प्लान के अनुसार खेल रही है, लेकिन फैंस और विशेषज्ञों की नजरें इस विवाद पर बनी हुई हैं।
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अब भारतीय टीम का फोकस केवल अपनी बल्लेबाजी पर है और देखना यह है कि क्या टीम इस शुरुआती विवाद को पीछे छोड़कर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।
