Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस साल एक बार फिर से मैदान पर दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 03, 2026 | 09:38 AM

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India vs New Zealand Series Schedule: साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक और बड़ी सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान टीम इंडिया इस साल के अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है, जिसके लिए सीरीज की पहले ही घोषणा कर दी गई है। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से पूरे शेड्यूल का ऐलान दिया गया है। सीरीज के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 के मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम व बड़ी रहने वाली है।

न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टूर

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे को दौरान टेस्ट, वनडे और टी20 के कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। गौरतलब है कि ये न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा टूर साबित होने वाला है। इससे पहले साल 2019 में टेस्ट मुकाबले मुकाबले खेले गए थे, इसके बाद ये पहली बार होगा। टीम इंडिया के बाद श्रीलंका न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरान दोनों के बीच तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

22 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान टी20 से शुरुआत होने वाली है, जिसमें कुल पांच मैच खेले जाने हैं। जिसका पहला मैच 22 अक्टूबर को आखिरी 1 नवंबर को खेला जाएगा। टी20 के बाद पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। ये सीरीज दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को होगा, जबकि अंतिम मुकाबला 15 नंबर को खेला जाएगा। अंत में टेस्ट सीरीज के दो मुकाबला 19 नंबर व 27 नवंबर को खेले जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार; फैंस हुए मायूस

रोहित-हार्दिक को BCCI का अल्टीमेटम, अफगानिस्तान सीरीज से हो सकते हैं बाहर? चयन के लिए करना होगा ये काम

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया होने वाली है एंट्री? चीफ सेलेक्टर अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो…

क्रेज हो तो ऐसा… व्यूअरशिप के मामले में भी नंबर-1 बनी RCB, विराट कोहली की टीम के मैचों पर आया व्यूज का सैलाब

वनडे सीरीज पर रहेगी सबकी नजरें

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सभी की नजरें वनडे सीरीज पर रहने वाली हैं। इसके पीछे का कारण साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप है। ये ही कारण है कि दोनों टीमें इस सीरीज में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेंगी। यदि टेस्ट सीरीज की बात करें तो ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। भारत के लिए टेस्ट सीरीज की महत्वपूर्ण है। मौजूदा वक्त में डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में भारतीय टीम बहुत नीचे विराजमान है। यदि शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया को अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मुकाबले जीतने होंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 : 22 अक्टूबर : क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टी20 : 24 अक्टूबर : क्राइस्टचर्च
  • तीसरा टी20 : 27 अक्टूबर : वेलिंगटन
  • चौथा टी20 : 30 अक्टूबर : ऑकलैंड
  • पांचवां टी20 : 1 नवंबर : हैमिल्टन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे : 4 नवंबर : ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे : 7 नवंबर : वेलिंगटन
  • तीसरा वनडे : 10 नवंबर : हैमिल्टन
  • चौथा वनडे : 13 नवंबर : माउंट माउंगानुई
  • पांचवां वनडे : 15 नवंबर : माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार; फैंस हुए मायूस

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट : 19 से 23 नवंबर : वेलिंगटन
  • दूसरा टेस्ट : 27 नवंबर से 1 दिसंबर : क्राइस्टचर्च

India vs new zealand test odi and t20i series announced full squads

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 09:18 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs NZ
  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Team
  • New Zealand Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.