IND vs NZ: हेड-टू-हेड में टीम इंडिया शेर लेकिन वर्ल्ड कप में ‘ढेर’! न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए हैं, जिनमें टीम इंडिया को हर बार हार का सामना करना पड़ा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड (डिजाइन फोटो)
IND vs NZ Head to Head Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि कीवी टीम के खिलाफ जीत हासिल करना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी
अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 11 मैच जीतने में सफल रही है। इन मुकाबलों में से दो मैच ऐसे भी रहे हैं जिनमें भारत ने सुपर ओवर के जरिए जीत दर्ज की थी। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अगर भारत की धरती पर खेले गए मुकाबलों की बात करें तो यहां भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है। भारत में दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 मुकाबलों में से 11 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का दबदबा
हालांकि टी20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है। इस टूर्नामेंट में अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। साल 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने भारत को हराया था। यही वजह है कि इस बार भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर इस खराब रिकॉर्ड को बदलने की कोशिश करेगी। अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतने में सफल रहती है तो वह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत दर्ज करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
ये भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड को बताया फेवरेट, दिया ऐसा बयान कि भड़क उठेंगे भारतीय फैंस!
भारत में खेलने का अनुभव भी न्यूजीलैंड के पास
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर भी आई थी। उस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 4-1 से शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीरीज के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव मिल चुका है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है और टीम अब तक सिर्फ एक मैच ही हारी है। वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
