अभिषेक शर्मा के मुरीद हुए शशि थरूर; जामठा में जड़ा शानदार अर्धशतक तो खड़े होकर बजाईं तालियां
India vs New Zealand Nagpur: नागपुर में नीली जर्सी का सैलाब! जामठा स्टेडियम में गूंजा 'इंडिया-इंडिया'। अभिषेक शर्मा के अर्धशतक पर शशि थरूर ने बजाई तालियां। पढ़ें मैच का पूरा रोमांच।
- Written By: प्रिया जैस
जामठा में मैच देखने पहुंचे शशि थरूर (सौजन्य-एक्स)
Shashi Tharoor in Nagpur: जामठा स्टेडियम में 3 साल बाद आयोजित टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले ने पूरे शहर को क्रिकेटमय कर दिया। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर था क्योंकि उन्हें हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को लाइव देखने का अवसर मिलने वाला था। अंतिम 11 घोषित होते ही दर्शकों में निराशा हुई लेकिन मैदान में शानदार खेल देखकर सबको खुशी मिल गई।
स्टेडियम हुआ हाउसफुल
सुरक्षा कारणों और यातायात व्यवस्था से बचने के लिए दोपहर 2 बजे से स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। तिरंगा लहराते, भारत माता की जय और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। उत्तर सिविल लाइंस में टिकट काउंटर पर भी लंबी कतारें रहीं जिससे साफ हुआ कि क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी कम नहीं हुई है।
शशि थरूर पहुंचे मैच देखने
मुकाबले में उस वक्त अलग ही माहौल बन गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर स्टेडियम में मैच का आनंद लेते नजर आए। वे पूरे मुकाबले के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठकर खेल की हर बारीकी को ध्यान से देखते रहे। मैच के दौरान जैसे ही अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक पूरा किया, शशि थरूर अपनी सीट से खड़े हो गए और जोरदार तालियों के साथ उनका अभिवादन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: शॉर्टकट बन रहा जानलेवा, कामठी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज छोड़ पटरियां लांघ रहे यात्री; हादसे का खतरा
Nagpur: भूमि अधिग्रहण सलाहकार पर विवाद गहराया, कार्यकाल बढ़ाने से इनकार के बाद गडकरी के प्रकल्पों पर सवाल
74 वोटों से रोमांचक जीत: नागपुर बार चुनाव में दूसरी बार अध्यक्ष बनकर लौटे प्रकाश जायसवाल
आयकर विभाग की बड़ी पकड़, नागपुर में 100 करोड़ की अघोषित विदेशी संपत्ति का खुलासा; 60 लोग रडार पर
Wrapped up my Nagpur visit by catching #INDvNZT20I tonight in the stands, not in some hermetically-sealed air-conditioned box cut off from the excitement and clamour of the 45,000 audience. Ended up giving more selfies than New Zealand made runs, but thoroughly enjoyed the game… pic.twitter.com/C7Ehr2pxoL — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 21, 2026
उनके इस व्यवहार ने खेल भावना की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी इस पल को खास माना और अभिषेक शर्मा की पारी की जमकर सराहना की। वीआईपी दर्शकों की मौजूदगी और अभिषेक शर्मा की फिफ्टी ने मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा दिया।
यह भी पढ़ें – IND vs NZ: जीत के बाद भी खराब फील्डिंग पर उठे सवाल…तो सूर्या ने जीता दिल, कहा- वे मेरे प्लेयर्स हैं और…
क्रिकेट के प्रति दीवानगी इस हद तक दिखी कि कुछ प्रशंसक अलग अंदाज में स्टेडियम पहुंचे। नागपुर और विदर्भ के क्षेत्रों से प्रशंसक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे जिससे वे आकर्षण का केंद्र बने।
जब 40,000 दर्शकों ने गाया राष्ट्रगान
- मैच शुरू होने से पहले ही तीन चौथाई दर्शक पहुंच चुके थे।
- दोनों टीमें मैदान पर पहुंचीं, भारत का राष्ट्रगान शुरू होते ही मौजूद सभी दर्शकों ने अपनी जगह खड़े होकर राष्ट्रगान किया।
- खास बात रही कि भारत के राष्ट्रगान से पहले न्यूजीलैंड का भी राष्ट्रगान हुआ उस समय भी सभी दर्शक अपनी जगह खड़े रहे।
