Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के नाम रहा दूसरे दिन का खेल, बैकफुट पर टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबला का आज दूसरा दिन है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 बनाए थे। फिलहाल भारत 243 रनों से पीछे चल रहा है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 25, 2024 | 04:53 PM

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबला के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। जहां भारतीय टीम बैकफुट पर दिखाई दे रही है। कीवी टीम ने दूसरे टीम का खेल पूरा होने तक 301 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरी पारी के 53 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 198 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।

लाइव अपडेट्स में हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद…

The liveblog has ended.
  • 25 Oct 2024 04:50 PM (IST)

    25 Oct 2024 04:50 PM (IST)

    न्यूजीलैंड ने हासिल की 301 रनों की बढ़त

    दूसरे दिन का खेल पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी टीम ने भारत पर अब तक 301 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरी पारी के 53 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 198 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9 रन और ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि टॉम लाथम ने 86 रनों की शानदार पारी खेली, विल यंग ने 23 रन बनाए और डेरिल मिशेल ने 18 रन बनाए।

    वहीं भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 19 ओवरों में 56 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिए।

    NEW ZEALAND 198/5 ON DAY 2 STUMPS.

    - The lead is of 301 runs with Kiwis, they're in commending position in the Pune Test. pic.twitter.com/zFVmgtkwwX

    — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 25, 2024

  • 25 Oct 2024 04:20 PM (IST)

    25 Oct 2024 04:20 PM (IST)

    शतक से चूके लाथम

    न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट टॉम लाथम के रूप में गिरा। भारत को वाशिंगनट सुंदर ने ये बड़ी सफलता दिलाई है। वह 86 रन बनाकर आउट हुए। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 191/5 है।

  • 25 Oct 2024 03:57 PM (IST)

    25 Oct 2024 03:57 PM (IST)

    शतक के करीब पहुंचे लाथम

    लाथम और ब्लंडेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। न्यूजीलैंड ने 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुका है। लाथम 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे शतक के करीब आ गए हैं। जबकि ब्लंडेल 20 रन बना चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

  • 25 Oct 2024 03:13 PM (IST)

    25 Oct 2024 03:13 PM (IST)

    डेरिल मिशेल हुए आउट

    न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिशेल को 23 गेंदों में 18 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। न्यूजीलैंड ने 31 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 126 रन बनाए हैं।. टॉम लाथम 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉम ब्लंडेल भी क्रीज पर मौजूद।

  • 25 Oct 2024 02:41 PM (IST)

    25 Oct 2024 02:41 PM (IST)

    रचिन रवींद्र आउट

    न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गिरा। वह केवल 9 रन बनाकर सुंदर का शिकार हुए। 22 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 90 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 39 रन और डेरिल मिचेल 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

  • 25 Oct 2024 02:16 PM (IST)

    25 Oct 2024 02:16 PM (IST)

    टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने बनाए 85 रन

    टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 85 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम 37 रन और रचिन रवींद्र 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को एक विकेट अश्विन और एक विकेट सुंदर ने दिलाई है।

  • 25 Oct 2024 01:58 PM (IST)

    25 Oct 2024 01:58 PM (IST)

    न्यूजीलैंड ने 18 ओवरों में बनाए 78 रन

    न्यूजीलैंड ने 18 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 78 रन बनाए हैं। टॉम लाथम 37 रन बनाकर और विल यंग 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को विकेट की तलाश है।
  • 25 Oct 2024 01:28 PM (IST)

    25 Oct 2024 01:28 PM (IST)

    डेवोन कॉनवे आउट

    न्यूजीलैंड का पहला विकेट डेवोन कॉनवे के रूप में गिर गया है। वह 25 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पहली सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 37/1 है।

  • 25 Oct 2024 12:57 PM (IST)

    25 Oct 2024 12:57 PM (IST)

    भारत की पहली पारी 156 रन पर ढेर, न्यूजीलैंड के हाथ में 103 रन

    भारत 156 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 38 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। जबकि यशस्वी जयसवाल ने 30 रन, शुभमन गिल ने 30 रन, ऋषभ पंत 18 रन और वाशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अब न्यूजीलैंड के हाथ में 103 रनों की बढ़त है।

    Innings Break! #TeamIndia all out for 156.

    Scorecard ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/K7ir5j4a6G

    — BCCI (@BCCI) October 25, 2024

  • 25 Oct 2024 12:42 PM (IST)

    25 Oct 2024 12:42 PM (IST)

    जडेजा और आकाशदीप आउट

    टीम इंडिया का आठवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा, वह 38 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद नौवां विकेट आकाश दीप का गिरा। वे 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 45 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 156 रन बनाए हैं।

  • 25 Oct 2024 12:22 PM (IST)

    25 Oct 2024 12:22 PM (IST)

    लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू हो गया है। भारत ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 126 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी 133 रन पीछे है।

  • 25 Oct 2024 11:38 AM (IST)

    25 Oct 2024 11:38 AM (IST)

    लंच ब्रेक तक भारत ने बनाए 107 रन

    भारत ने लंच ब्रेक तक 38 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा 11 रन और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं पहला सेशन न्यूजीलैंड के नाम रहा। मिचेल सैंटनर ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 16 ओवरों में 36 रन दिए हैं। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट झटके हैं और टिम साउदी ने एक विकेट हासिल किया है।

  • 25 Oct 2024 11:20 AM (IST)

    25 Oct 2024 11:20 AM (IST)

    रवि अश्विन भी आउट

    भारत का सातवां विकेट रवि अश्विन के रूप में गिर गया है। वह 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर अब रवींद्र जडेजा के साथ अब वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर ने अब तक 4 विकेट झटक लिए हैं। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/2 है।

  • 25 Oct 2024 10:59 AM (IST)

    25 Oct 2024 10:59 AM (IST)

    भारत की पारी लड़खड़ाई

    दूसरे दिन के खेल में भारत की पारी लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रही है। एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे हैं। विराट कोहली के बाद यशस्वी जायसवाल 60 गें पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अब भारत का पांचवां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा है। वह 19 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीच पर सरफराज खान और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/5 है।

  • 25 Oct 2024 10:24 AM (IST)

    25 Oct 2024 10:24 AM (IST)

    1 रन बनाकर विराट कोहली लौटे पवेलियन

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में भारत का तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिर गया है। विराट कोहली ने 9 गेंदों में 1 रन बनाए। क्रीज पर अब यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी करने के लिए ऋषभ पंत मैदान में उतरे है।

  • 25 Oct 2024 10:13 AM (IST)

    25 Oct 2024 10:13 AM (IST)

    शुभमन गिल आउट

    दूसरे दिन के खेल में भारत को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल आउट हो गए हैं। वह 48 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सेंटनर ने अपना निशाना बनाया है।

  • 25 Oct 2024 10:03 AM (IST)

    25 Oct 2024 10:03 AM (IST)

    क्रीज पर गिल-यशस्वी जमें

    भारत का स्कोर 1 विकेट पर 19 रन हो गया है। शुभमन गिल ने 26 रन बनाए हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 96 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

  • 25 Oct 2024 09:34 AM (IST)

    25 Oct 2024 09:34 AM (IST)

    भारत की पारी हुई शुरू

    दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिर चुका है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे और फिलहाल भारत अभी 242 रन पीछे है।

  • 25 Oct 2024 09:16 AM (IST)

    25 Oct 2024 09:16 AM (IST)

    नमस्कार! हमारे लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आप यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स और लाइव स्कोर देख पाएंगे। हमारे साथ बने रहें।

India vs new zealand 2nd test day 2 live score updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 09:14 AM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

युजवेंद्र चहल के एशिया कप में सिलेक्ट ना होने पर दुखी हैं RJ Mahvash? पोस्ट कर पूछा सवाल

2

21 मैचों में 30 का एवरेज फिर भी बन गए उपकप्तान, गिल को टीम में शामिल करने का क्या है राज?

3

संन्यास की अटकलों के बीच विराट कोहली ने दिया बड़ा संकेत, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बहा रहे पसीना

4

क्या टेस्ट क्रिकेट में हो पाएंगी मोहम्मद शमी की वापसी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.