Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत का दमदार प्रदर्शन, 9 मुक्केबाज फाइनल में, अंडर-19 में 6 ने जीता ब्रॉन्ज

Asian U19/U23 Boxing Championships: जकार्ता में खेली जा रही एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। अंडर-19 में भारत के 9 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 14, 2026 | 07:13 AM

एशियाई अंडर 19/अंडर 23 बॉक्सिंग चैंपियन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indian Boxers In Asian Championship Final: इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोमवार को अंडर-19 पुरुष और महिला कैटेगरी में 9 बॉक्सर फाइनल में पहुंचे चुके हैं, इसी के साथ सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद छह बॉक्सरों ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए है।

महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 महिला वर्ग में भारत की सभी 8 मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। चाहत ने ‘ताईवान की पेई-चुन त्साई’ को (60 किलोग्राम) से, अंशिका ने कजाकिस्तान की ‘आकबोता बोलत’ को (75 किलोग्राम) में, मेघा श्योकंद ने वियतनाम की ‘थी माई अन्ह दाम’ को (80 किलोग्राम) से और प्राची टोकस (81+ किलोग्राम) के साथ  ताईवान की ‘शू-शियान वांग’ को पीछे छोड़ते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत की सभी महिला बॉक्सर फाइनल में पहुंच गई हैं।

पुरुष वर्ग में भी भारत का जलवा

अंडर-19 पुरुष वर्ग में आदित्य (55 किलोग्राम) और शुभम राजपूत (90 किलोग्राम) के साथ अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया। आदित्य ने कोरिया के ‘ह्योनमिन ली’ को हराया और शुभम ने किर्गिस्तान के ‘ऐतबेक बेर्डिमुरतोव’ को कड़े मुकाबले में मात दी।

सम्बंधित ख़बरें

G4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी

IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने

Wimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी

6 खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सेमीफाइनल में हार के बाद भारत के छह मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इनमें सिकंदर (60 किलोग्राम), मौसम सुहाग (65 किलोग्राम), देवेंद्र चौधरी (75 किलोग्राम) और सागर (85 किलोग्राम) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत

युवा बॉक्सरों ने दिखाया दम

भारत के युवा मुक्केबाजों ने इस टूर्नामेंट में एक बार फिर अपनी मजबूत चुनौती पेश की है। खासकर महिला टीम ने सभी वर्गो में फाइनल में पहुंचकर अपना दबदबा साबित किया है। एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 5 से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेली जा रही है।

Asian boxing championships india 9 boxers reach final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 07:13 AM

Topics:  

  • Boxing
  • Sports News
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.