Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में महज 46 स्कोर पर ढही भारतीय टीम, चिन्नास्वामी में बल्लेबाजों का दिखा शर्मनाक प्रदर्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बारिश के बाद विकेटों की बारिश देखने को मिली। बेंगलुरु में समूची भारतीय टीम महज़ 46 रन के स्कोर पर सिमट गई।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 17, 2024 | 02:34 PM

भारत बनाम न्यूजीलैंड (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बारिश के बाद विकेटों की बारिश देखने को मिली। बेंगलुरु में समूची भारतीय टीम महज़ 46 रन के स्कोर पर सिमट गई। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने मिला। कई बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए।

भारत और न्यूजीलैंड के बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन का खेल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए धुल गया। दूसरे दिन टॉस जीतकर भारत ने बैटिंग का फैसला किया जो कि गलत साबित हो गया। भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने नतमस्तक नजर और और विकटों का एक पतझड़ सा देखने को मिला।

Innings Break!#TeamIndia all out for 46. Over to our bowlers now! 👍 👍 Match Updates ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GhqcZy2rby — BCCI (@BCCI) October 17, 2024

सम्बंधित ख़बरें

T20 वर्ल्ड कप के बीच आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखने को मिलेगा एक ही दिन में ‘2 मैच’ का रोमांच

मोहम्मद आमिर की T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, टीम इंडिया पर कही ऐसी बात कि खौल उठेगा खून

अभिषेक शर्मा का 2 किलो वजन घटा, केवल दाल-चावल खा रहे…पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद बताया अपना हाल

नवभारत विशेष: वैभव के जलवे से जीता अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

टीम इंडिया के पांच खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जिसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। जबकि भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (20 रन) ने बनाया। यशस्वी जयसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 2 रन, कुलदीप यादव भी 2 रन बनाए, जबकि सिराज ने 4 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand Day 2 Live Update: भारत की पहली पारी 46 रन पर हुई खत्म, बल्लेबाजों ने किया निराश

वहीं, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने मिली। कीवी टीम के गेंदबाज मैट हेनरी भारत के लिए काल साबित हुए। उन्होंने 13.3 ओवरों में केवल 15 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किया। अपनी गेंदबाजी में उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके। जबकि ओरुक ने 12 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट झटके और साउदी ने 1 विकेट हासिल किया।

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू टेस्ट की पारी में भारतीय टीम 50 रन का आंकड़ा भी छू पाई। साथ ही यह दूसरी बार है कि घरेलू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच भारतीय बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए। इससे पहले 1999 में मोहाली टेस्ट में ऐसा हुआ था।

India vs new zealand 1st test india score 46 runs in bengaluru indian batters poor performance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 01:22 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.